नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया

0
470

संवाददाता भीलवाड़ा। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार धाकड़ ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया है, जिसमें दीवारों पर नशे के खिलाफ स्लोगन लिख लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। इस अभियान में लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलवा कर, दीवारों पर स्लोगन एवं पेंटिंग बनाकर, साथ ही वेबीनार आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं में जो नशे की लत है, उसे छुड़वाना है। आज देश का युवा नशे का आदी हो चुका है। नशा स्वयं को ही नहीं परिवार को भी बर्बाद कर देता है। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जिले के सभी गांव गांव तक आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।