आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को इस्तेमाल होने वाली स्टेशनरी का वितरण

0
347

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ स्थित नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों एवं श्रमिकों के 50 से अधिक बच्चों को शिक्षा में इस्तेमाल होने वाली स्टेशनरी का वितरण किसान आर्मी किसान एकता मिशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं संगठन के अन्य सदस्यों के द्वारा किया गया। अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि पूरे देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों एवं श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करने के लिए एवं शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए संगठन के द्वारा निरंतर शिक्षा में उपयोगी स्टेशनरी का वितरण आगे भी किया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य पूरे देश में  आर्थिक रूप से कमजोर किसानों एवं मजदूरों की मदद करनाएकिसानों एवं खेतिहार श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनकी मदद करना ऑर्गेनिक खेती के लिए जागरूक करनाएपूरे देश के किसानों को लाभकारी खेती की जानकारी देना सहित किसानों के हित में कार्य करना है। इस मौके पर एडवोकेट विजय सिंह चैहानएलक्ष्मीनारायण स्वामीएताराचंद्र कुकणाएस्कूल व्यवस्थापक दीपक सिंहएसंतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।