अपनाघर वृद्धा आश्रम में फल और दूध का वितरण किया

0
436

हनुमानगढ़। टाउन स्थित अपनाघर वृद्धा आश्रम में किसान आर्मी किसान एकता मिशन द्वारा सामाजिक कार्यो की श्रंखला में फल और दूध का वितरण किया गया। संगठन के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि संगठन के मुख्य उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना एवं साथ ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहना है। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यो की श्रंखला में आज बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए उन्हें दूध और फल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही संगठन के द्वारा ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाने सहित किसानों को बिजाई हेतु नई तकनीक से अवगत करवाया जाएगा व बीज उर्वरक,पेस्टिसाइड,फर्टिलाइजर्स आदि नियत समय एवं निर्धारित दरों पर उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे व वृक्षारोपण आदि कार्य किए जाएंगे।एवं साथ ही संगठन के द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर पूरे देश एवं प्रदेश में सदस्य व पदाधिकारी भी जोड़े जाएंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रेखा सिह,लक्ष्मी नारायण स्वामी ताराचंद कूकना सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।