Home भारत जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से लाखों के विकास कार्यो का लोकार्पण किया

जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से लाखों के विकास कार्यो का लोकार्पण किया

0
30
हनुमानगढ़। गुरूवार को संगरिया विधानसभा के गांव रासूवाला में विधायक अभिमन्यु पूनियां, प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण जैन, सरपंच दीपिका भरत जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से लाखों के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। सरपंच दीपिका भरत जोशी ने बताया कि गांव में लाखों की लागत से बनी सीसी ब्लाक सड़कों का लोकर्पण किया गया है व विधायक अभिमन्यु पूनिया ने गांव के राजकीय विद्यालय में विधायक कोटे से बजट देने का आश्वासन दिया। विधायक अभिमन्यु पुनिया ने कहा कि क्षेत्र का विकास करवाना मेरा प्रथम व अंतिम लक्ष्य है, जिसके लिए कही धन की कमी नही आने दी जायेगी। इस मौके पर उपसरंपच सुरेन्द्र कड़वासरा, जिला सोशन मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया, जिला सचिव सुभाष घोटिया, डायरेक्टर विनोद कुमार, युथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बुडानिया, सुनील तिवाड़ी, हेतराम, पालाराम लाम्बा, रामस्वरूप खीचड़, काशीराम सहू, ओमप्रकाश बिगड़ा, कालूराम, ओमप्रकाश सिहाग, संदीप, साहबराम सुथार सहित अन्य गणमान्य नागरीक मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।