11 सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग, महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ ने दिया धरना सौंपा ज्ञापन

0
455

हनुमानगढ़। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा गुरूवार को जिला कलैक्ट्रैट पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर कोे महिला एवं बाल विकास व महिला अधिकारिता विभाग में कार्यरत मानदेय कार्मिकों की मांगो का समाधान कराने बाबत ज्ञापन सौंपा। गुरूवार को दिये गये ज्ञापन में प्रदेश मंत्री सीमा भाटी ने कर्मचारियों की मुख्य मांगों के बारे में बताते हुए वर्तमान सरकार के जन घोषणा पत्र (विधानसभा चुनाव 2018) में दिये गये वचन की पालना कराते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिन, सहायिका, साथिनों को नियमित कर्मचारी बनाया जाए एवं मानदेय बढ़ोतरी तत्काल की जाए जो न्यूनतम मजदूरी से कम किसी कार्मिक का मानदेय कम ना हो, मिनी केन्द्रो को बड़े केन्द्रो में परिवर्तित किया जावे, आशा सहयोगिन एवं साथिन कार्मिकों के सेवा शर्तों में सुधार कर इन्हें पदोन्नति का अवसर दिये जाने हेतु नियमित पदों का सर्जन किया जावे (आशा सुपरवाईजर / महिला पर्यवेक्षक ) में 50 प्रतिशत पद आरक्षित किये जाए। आशा सहयोगिन को केन्द्रीय सूची में जोड़ा जाये, आशा सहयोगिन से ए.एन.एम. भर्ती में 25 प्रतिशत पद आरक्षित किये जावे। आशा सुपरवाइजर, आशा समन्वयक के नियमित पदों का सृजन कर आशा सहयोगिनी हेतु 50 प्रतिशत पद आरक्षित किये जाये, साथिन से प्रचेता / महिला पर्यवेक्षक के पदों हेतु 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए जावे, मानदेय कर्मियों को विभाग के ही दूसरे मानदेय पद के चयन हेतु आयु सीमा की बाध्यता समाप्त की जावे। समान पद हेतु कहीं भी पद की रिक्तता होने पर मानदेय कार्मिक के आवेदन करने पर उसका समायोजन किया जाए, भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार सामान्य 25 केन्द्रो पर जनजातीय क्षेत्रों में 20 केंद्रों पर 1 महिला पर्यवेक्षक के पदों का सर्जन किया जाये रिक्त पदों को तत्काल भरा जावे महिला पर्यवेक्षक पद हेतु परीक्षा में 5 वर्ष मानदेय सेवाकाल वाली सभी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी, साथिन को पात्र माना जावे। सीमा पात्रता समाप्त की जावे। आयु 57 नवीन पंचायत समिति स्तर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय खोले जावे। पंचायत राज, नगर पालिका, नगर परिषद, विधानसभा के चुनाव में मानदेय कार्मिक के भाग लेने एवं विजय घोषित होने पर शपथ लेने की तिथि के बाद ही मानदेय सेवा से पृथक माना जावे, मानदेय कार्मिको को सी.पी.एफ. योजना से जोड़ा जावे। मानदेय सेवा से निवृत कार्मिको को एक मुश्त 5 लाख रूपये सामाजिक सुरक्षा के लिए दिये जाए। आंगनबाड़ी पाठशालाओं में नर्सरी-टीचर का पद सर्जन कर मानदेय कार्मिको से भरा जाये सहित 11 सूत्री मांगों का मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर सन्तरी, सन्तोष वर्मा, राजकुमारी, गायत्री कुमारी, गजल, सुनीता, मीना कुमारी, गोमती, नीलम देवी, जसप्रीत कौर, कमलेश, अमृतपाल, कौशल्या देवी, वीरपाल कौर, सुशीला, कमला, शारदा, सरोज रानी, सिमरपाल, सुमित्रा देवी, नीलम, प्रीतपाल कौर, गुरुपात, कैलाश, सुमन रानी, सन्तोष कुमारी, मनजीत कौर, आशा, गोमती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।