हरियाणा (Haryana News) के फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के हाथ-पैर तुड़वा दिए। 13 जगहों से उसकी हड्डी भी तुड़वाई। उसे इस कदर अधमरा कर छोड़ दिया कि वह मदद के लिए किसी को कॉल तक नहीं कर सका। बॉयफ्रेंड को उधार लिए रुपए लौटाने के बहाने घर बुलाया था। जख्मी बॉयफ्रेंड 3 बच्चों का बाप है, जबकि गर्लफ्रेंड की भी 10 साल की बेटी है। हालांकि, उसका पति से तलाक का केस चल रहा है।
घायल बॉयफ्रेंड 17 दिन से दोनों हाथों और पैरों पर प्लास्टर बांधे अस्पताल में पड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 2 आरोपियों अमन सिकारी (26) और किशन उर्फ हन्नी (28) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी के रहने वाले हैं।
बॉयफ्रेंड ने सुनाई आपबीती
अस्पताल में पड़े गुलशन बजरंगी ने बताया- मैं गांव सारन का रहने वाला हूं। मेरी शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद 3 बच्चे हुए। मैं जवाहर कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाता था। गुलशन ने बताया- 2019 में मेरी दुकान पर महिला आई। पहले वह मोबाइल रिपेयर वगैरह कराने के लिए आती रहती थी। वह फरीदाबाद NIT के 2 नंबर इलाके में रहती थी।
ये भी पढ़ें: ‘कैंसर से पीड़ित हूं..पैसा बर्बाद नहीं करना चाहता’ प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी संग खुद को गोली मारी
फिर वह अक्सर दुकान पर आने लगी तो उनके बीच बातचीत होने लगी। फिर दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई। गुलशन ने आगे बताया- महिला के साथ उसकी अक्सर मुलाकात होने लगी। इसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। 9 साल पहले महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। उसने पति पर कोर्ट में तलाक का केस दायर कर दिया। इसी बीच गुलशन भी पत्नी और बच्चों से अलग रहने लगा। उसकी पत्नी-बच्चे सारन गांव में ही रहने लगे।
गुलशन ने आगे बताया- महिला के साथ उसकी अक्सर मुलाकात होने लगी। इसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। 9 साल पहले महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। उसने पति पर कोर्ट में तलाक का केस दायर कर दिया। इसी बीच गुलशन भी पत्नी और बच्चों से अलग रहने लगा। उसकी पत्नी-बच्चे सारन गांव में ही रहने लगे।
साढ़े 21 लाख रुपये के बहाने बुलाया और पीटवाया
गुलशन ने कहा कि जब महिला ने उससे झगड़ा कर लिया तो उसने 29 मार्च को महिला से कहा कि उसने जो साढ़े 21 लाख रुपए लिए हैं, उन्हें लौटा दे। वह रुपए मांगने उसके घर चला गया। गुलशन के मुताबिक वहां महिला के माता-पिता ने उसकी पिटाई की। वह किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला।
गुलशन के मुताबिक, उस पर डंडे, सरिया और चाकू से हमला किया गया। पीट-पीटकर उसकी हड्डियां तोड़ी गईं। हाथ-पैर भी तोड़ दिए गए। इसके बाद उसे अधमरा वहीं सड़क पर छोड़कर आरोपी भाग गए। उसमें इतनी हिम्मत नहीं बची थी कि किसी को मदद के लिए बुला सके। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।