हनुमानगढ़ नगर परिषद उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, रिकॉर्ड मतों से जीते कांग्रेस के उम्मीदवार

0
139

– तीनों सीटों पर फिर कांग्रेस का कब्जा
हनुमानगढ। नगर परिषद उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। तीनों प्रत्याशियों के जीतने पर वार्ड पार्षदों ने सभापति गणेशराज बंसल का आभार प्रकट किया। वहीं सभापति गणेशराज बंसल के आवास पर सभापति गणेशराज बंसल, उपसभापति अनिल खिचड़, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रिणवां के नेतृत्व में पूर्व सभापति संतोष बंसल, पार्षद अब्दुल हाफिज, पार्षद सुशीला खिचड़, पार्षद मुकेश भार्गव, पार्षद निरंजन नायक, पार्षद मनोज बड़सीवाल, लक्की बंसल, मोहित गर्ग, अजय यादव, विकास शर्मा, नवीन बाकोलिया सहित समस्त सर्मथकों द्वारा तीनों विजेता प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता देवी गुर्जर 609 मतों से जीती। इसी वार्ड में भाजपा के मनोज को 379 वोट मिले। कांग्रेस की सुनीता देवी को 988 मत मिले। निर्दलीय उम्मीदवार को 41 वोट मिले और नोटा को 09 वोट मिले हैं। वार्ड 60 में भाजपा के बजरंग भाटी व कांग्रेस के रूपेंद्र यादव की टक्कर रही। भाजपा के बजरंग सिंह भाटी को 728 वोट, कांग्रेस के रुपेंद्र यादव को 1436 वोट मिले, नोटा को 19 वोट मिले। रूपेन्द्र यादव 708 मतों से विजयी हुए। वार्ड 22 में भाजपा के कांग्रेस को 500 वोट मिले और कांग्रेस की सरोज को 1008 वोट मिले। वहीं नोटा को 15 वोट मिले। सरोज देवी 508 मतों से विजयी हुई।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।