एकजुट होकर मजबूती से कार्य कर रही कांग्रेस पार्टी: हरीश चौधरी

0
38

हनुमानगढ़। पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व वर्तमान विधायक हरीश चौधरी शुक्रवार को निजी यात्रा पर हनुमानगढ़ पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने टाउन की ज्ञानसिंह कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी के नेतृत्व में हरीश चौधरी का स्वागत किया। डीसीसी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ रही है। संगठन बेहतरीन ढंग से चल रहा है। प्रदेशाध्यक्ष सशक्त हैं और प्रतिपक्ष के नेता मजबूत हैं।

इससे बेहतरीन संगठन हमारा नहीं हो सकता। कांग्रेस एकजुट होकर मजबूती से कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हुए कार्य और राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खडग़े की सोच के आधार पर कांग्रेस का कार्यकर्ता उपचुनाव लड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी अच्छे तरीके से चुनाव लडक़र विजय हासिल करेगी। हरीश चौधरी ने बताया कि कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी व कम्युनिस्ट पार्टी के साथ गठबंधन था। स्थानीय राज्य स्तर पर गठबंधन राज्य के राजनीतिक हालात और वहां के संगठन के इनपुट के आधार पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का चुनाव बिल्कुल अलग था। राजस्थान का उपचुनाव अलग है। हरियाणा चुनाव का इस पर कोई असर नहीं पडऩे वाला। क्योंकि राजस्थान के मुद्दे अलग हैं और राजनीतिक परिस्थितियां भी अलग हैं।

कांग्रेस बेहतरीन ढंग से उपचुनाव जीतेगी। इस मौके पर पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल, पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर, लक्ष्मण गोदारा, रामनिवास गोदारा, पीसीसी सदस्य धर्मपाल गोदारा व प्रेमराज नायक,  डीसीसी उपाध्यक्ष तरुण विजय, घनश्याम भादू, जयदेव भिड़ासरा, सुभाष गोदारा, करणीसिंह राठौड़, महामंत्री महावीर सहारण, मनोज सैनी, आशाराम बडग़ुजर, इशाक खान, प्रवक्ता नवनीत संधू, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया, सचिव बलराज सिंह, विजेन्द्र साईं, रणवीर सिहाग के अलावा युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अशोक कुलड़िया महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा कर्मचंदानी सोशल मीडिया प्रदेश सचिव चन्द्र कला नायक, एनएस यूआई  के रोहित जावा, हर्षवर्धन झींझा, श्रवणसिंह राठौड़, लविश, सुखचौन, राजाराम गोदारा, रामनिवास किरोड़ीवाल, लक्की खान, राजेन्द्र, विनोद सहारण, अनमोल डोडा, राहुल स्वामी, विजय टाक सहित कई अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।