श्री नीलकंठ सेवा समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव का समापन

0
48

हनुमानगढ़। जंक्शन देवभूमि स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर में श्री नीलकंठ सेवा समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव का समापन शनिवार को विधिवत मातारानी की मूर्ति विर्सजन के साथ हुआ। सुबह 9 बजे पंडित शुभांशु शास्त्री के सानिध्य में समिति अध्यक्ष अश्विनी नारंग, उपाध्यक्ष रामचन्द्र बाघला, सचिव महावीर शर्मा, सहसचिव चिमन मित्तल बब्बू, सुरेन्द्र गाड़ी, राजपाल नागपाल, भीष्म कौशिक, सुनील मिड्ढ़ा, अनिल शर्मा, महेन्द्र स्वामी सहित अन्य यजमानों ने विधि विधान से हवन यज्ञ में आहुति डालकर क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात माता रानी की मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालु नाचते झूमते व भजनों पर माता रानी की जयकारे लगाते हुए धूमधाम से माता रानी का विदा किया और मूर्ति का विसर्जन किया। ज्ञात रहे कि श्री नीलकंठ सेवा समिति द्वारा पहली बार नवरात्रा महोत्सव का आयोजन मन्दिर प्रागंण में किया गया था। नवरात्रि में 9 दिनों तक देवी की पूजा अर्चना श्रद्धा भाव से की गई। नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की मूर्तियों का सरोवर में विसर्जन किया गया। अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष नवरात्रि महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है और भविष्य में इसे भव्य रूप भी दिया जायेगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।