चौधरी लगातार पांचवीं बार राज्य वॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष निर्वाचित

0
832

शाहपुरा-शाहपुरा मूल के वॉलीबॉल चैंपियन तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल चौधरी को लगातार पांचवीं दफा राजस्थान वॉलीबॉल फेडरेशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। चौधरी ने दैनिक समाचार पत्र पंचदूत को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वॉलीबॉल संघ के पर्यवेक्षक जागीर सिंह तथा चुनाव अधिकारी सुशीला नागर पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में हुए चुनावों में चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व भी चौधरी राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। साथ ही शाहपुरा नगरपालिका के चेयरमैन भी रहे है। कार्यकारिणी के चयन के पश्चात खेल मंत्री अशोक चांदना ने पहुंचकर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई दी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।