मां दुर्गा को छप्पन भोग, श्रद्धालु दर्शन के लिये खुले माता के कपाट

0
425

हनुमानगढ़। श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से वार्ड 35 मिथिला हनुमान मंदिर टाऊन में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्ति अनावरण की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद अर्चित अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि बृजकांत झा थे। अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर एवं मां दुर्गा की महाआरती कर व रिबन काटकर मूर्ति का अनावरण किया। समिति के अध्यक्ष श्यामदास ने बताया कि मूर्ति अनावरण के पश्चात अब रोजाना सुबह शाम मां दुर्गा की महाआरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज मूर्ति अनावरण के बाद 13 अक्टूबर को महानिशा पूजन व 56 भोग लगाया जायेगा। 14 अक्टूबर सुबह हवन यज्ञ एवं कन्या भूजन होगा व दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन 15 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का खुंजा नहर में विसर्जन के साथ होगा। कार्यक्रम के अंत में समिति सदस्य द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बलदेव दास, श्यामदास, प्रमोद यादव, दिलखुश मंडल, अशोक गौतम, मुरारी शास्त्री, देवकी नंदन चौधरी, रिंकू मिश्रा, बलदेव दास, बलविन्द्र दास, कमलेश यादव आदि उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।