चौ. देवीलाल की नीतियां पूरे देश के लिए प्रेरणादायक – इन्द्रपाल रणवां

0
149

– जाट भवन में मनाई चौधरी देवीलाल की 108 वीं जयंती
हनुमानगढ़।
 किसान नेता चौधरी देवीलाल की 108 वी जयंती शनिवार को जंक्शन जाट भवन में मनाई गई। इस मौके पर सर्व समाज के लोगों ने चौधरी देवीलाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग दर्शन पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाट भवन अध्यक्ष इंद्रपाल रणवा ने बताया कि चौ. देवीलाल की नीतियां पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उनके आधार पर जनहित की नीतियां भी बनी हैं। उन्होंने बुजुर्गों को पेंशन जैसी बड़ी सौगात दी, जिसके चलते आज बुजुर्ग सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं। इसी प्रकार से किसानों का दस हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया था। कृषि क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार नहरी पानी उपलब्ध कराया। प्रत्येक गांव में सड़कों को जाल बिछाया और हर सड़क को शहरों के साथ जोड़ा गया, ताकि किसान अपनी उपज को आसानी से मंडियों में ला सके और उनकी सुविधा के लिए ट्रैक्टरों का टोकन टैक्स भी समाप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाट समिति अध्यक्ष जोतराम नोजल ने  चौधरी देवीलाल एक युग पुरुष थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवनभर किसानों व कमजोर वर्ग के लिए आवाज़ उठाई और संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल एक वयक्ति नहीं बल्कि संस्था थे जिन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया और देश में पहली बार हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन लागू की। आज हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रधांजलि देना है। इस मौके पर जाट भवन अध्यक्ष इंद्रपाल रणवा, जाट समाज समिति अध्यक्ष जोतराम नोजल, रघुवीर गोदारा, राजेंद्र मुंड, विनोद झुरिया, कपिल सहारण, अनिल थोरी, इंद्राज देग, जयपाल झोरड़, वेदप्रकाश घोटिया, सुनील भाकर, संदीप जांगू ,राकेश बन्ना सहित सर्वसमाज के लोग मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।