सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया

0
246
हनुमानगढ़। नेहरू युवा केंद्र हनुमानगढ़ के द्वारा सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में युवाओं नेबबढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आज की वर्तमान पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर कैलाश कुमावत , मिट्ठू सिंह, योगेंद्र सिंह एवं मोनिका सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष चंद्र बोस जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में डीडीयू-जीवाई संस्था के अध्यापक गणों ने भी सहयोग दिया एवं नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष विजय गोयल ने सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित कहानी सुना कर युवाओं को एक नई दिशा देने का प्रयास किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।