साध्वी झणकार कंवर का 111 वा जन्मोत्सव मनाया

0
198

संवाददाता भीलवाड़ा। गुरुणी मैय्या झणकार कंवर का 111 वा जन्मोत्सव तप, त्याग और धर्म आराधना के साथ महावीर भवन में साध्वी जयमाला के सानिध्य में मनाया गया। इस अवसर पर साध्वी डॉ चन्द्रप्रभा ने कहा कि गुरुमाता सरलता और सादगी के साथ साथ तप -त्याग की साक्षात देवी थी। गुरुणी मैया ने अक्षर ज्ञान देने के साथ -साथ आत्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन माला जपने एवं स्वाध्याय करने में बिताया। आज हमारा जो साध्वी मंडल है जो कुछ भी है उन्ही की बदौलत है। जिन्होंने हमको संयम दिया एवं संयम की आराधना करवाई। वह सदैव साधना में लीन रहते थे और सामायिक और स्वाध्याय की प्रेरणा देते थे । कोई भी रोगी उनकी शरण मे आता था तो उसको रिलीफ मिलती थी। साध्वी आनदप्रभा ने गुरु माँ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान दर्शन चरित्र यह उन्ही की देन है। जिनवाणी और धर्मध्यान में प्रमाद का भाव नही रखे।
साध्वी विनीतरूप प्रज्ञा ने कहा कि गुरु के प्रति श्रद्धा पूरी होगी तो जीवन मे खुशहाली आयेगी। महापुरुष ने हमको सदैव दिया ही दिया है हमसे कुछ भी लिया नही है। महापुरुषों की प्रेरणा ही जीवन मे बदलाव लाती है। महिला मंडल की मंत्री श्री मति सुधा रांका ने अपने विचार रखे। संघ अध्यक्ष चन्द्र सिंह चौधरी, मंत्री देवी लाल पीपाड़ा ने बाहर से आये सभी आगन्तुको का स्वागत किया। उपाध्यक्ष तेजमल मेहता की और से श्रीफल की प्रभावना वितरण की गई।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।