यशस्वी मुख्यमंत्री जन्मदिवस जनसेवा दिवस के रूप में मनाया

150

हनुमानगढ़। कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ द्वारा राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री जन्मदिवस जनसेवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर जरूरतमंद लोगों में फलों का वितरण किया इसी के साथ साथ यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लंबी उम्र एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए गौशाला में गौ माता के लिए गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया। ओबीसी विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर गुरदीप चहल ने बताया कि इस दौरान शहर में कई स्थानों पर गायों को चारा खिलाया तथा पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर एवं दाना डालकर संकल्प लिया कि गोवंश, पक्षियों सहित जरूरतमंदों की सेवा का कार्य किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जनहित संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविर में हजारों लाखों लोग महंगाई से राहत ले रहे हैं यह केवल और केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष अन्तराम, ओबीसी जिला महासचिव रिछपाल सिंह मान, संदीप सिंह सैनी, रमनदीप, जिला सचिव शाहरुख खान, आमिर खान, पार्षद ओम सोनी, ललित सोनी, मोहन गोदारा, गुरप्रीत सिंह अक्कू, शंकर चेलियां, डॉ कृष्ण कुमार व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।