टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बता दें कि, कंपनी अपने कर्मचारियों की सैलरी में हाइक की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। TCS जल्द ही अपने कर्मचारियों के लिए सालाना सैलरी हाइक की घोषणा करेगी। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) ने 2025-26 के लिए कर्मचारियों के वेतन में 4% से 8% तक की वृद्धि की घोषणा की है। यह वेतन वृद्धि अप्रैल 2025 से लागू होगी और इसके लिए वेतन वृद्धि पत्र मार्च 2025 में जारी किए जाएंगे। हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
कंपनी ने कहा है कि यह वेतन वृद्धि कर्मचारियों के प्रदर्शन और कार्यक्षमता के आधार पर होगी। कर्मचारियों को उनकी भूमिका और कार्य प्रदर्शन के हिसाब से 4% से लेकर 8% तक की बढ़ोतरी मिलेगी। टीसीएस ने यह भी स्पष्ट किया है कि वृद्धि का निर्धारण कर्मचारियों के योगदान और कंपनी की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करेगा।
ये भी पढ़ें: Ram Mandir: राम मंदिर देश का तीसरा अमीर मंदिर बना, जानिए कितनी है सालाना आय?
टीसीएस के अधिकारियों ने कहा है कि यह वेतन वृद्धि कर्मचारियों के काम के प्रति समर्पण और कंपनी के साथ उनके दीर्घकालिक संबंधों को देखते हुए की जा रही है। वेतन वृद्धि के अलावा, कंपनी कर्मचारियों को अन्य लाभ भी प्रदान करने की योजना बना रही है, जिनमें बोनस, इन्क्रीमेंटल इन्केंटिव्स, और कार्यस्थल में बेहतर अवसर शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: KIIT student suicide: नेपाल की छात्रा ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा बवाल
इस फैसले से खुश नहीं कर्मचारी
हालांकि, कुछ कर्मचारियों ने इस वृद्धि को लेकर असंतोष व्यक्त किया है। वे कहते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में वेतन वृद्धि की दर में गिरावट आई है। 2022 में, टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को 10.5% तक की वेतन वृद्धि दी थी, लेकिन अब वृद्धि दर में कमी देखी जा रही है। कर्मचारी सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं और उम्मीद जताते हैं कि आगामी वर्षों में बढ़ोतरी की दर में सुधार होगा।
आपको बता दें, TCS ग्रेड संरचना Y से शुरू होती है, जो ट्रेनी के लिए है। यह फिर C1 तक जाती है जो सिस्टम इंजीनियरों और फिर C2, C3 – A & B, C4, C5 और CXO के लिए है। C3B और उससे ऊपर के बैंड में TCS सीनियर लेवल एम्प्लॉई में आते हैं। TCS को भारत में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा नियोक्ता माना जाता है। टाटा कंपनी भारतीय रेलवे के बाद देश में दूसरी सबसे बड़ी नियोक्ता है। वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजों के दौरान, TCS ने कहा कि उसके कुल कर्मचारियों की संख्या 6,07,354 थी।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।