ब्राह्मण समाज ने किया पारीक का सम्मान

105

29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को जंक्शन स्थित शशि होटल में अश्विनी पारीक को कांग्रेस सेवादल का जिला अध्यक्ष बनने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पंडित जसवीर शास्त्री  एवं बृज किशोर तिवाड़ी ने सर्वप्रथम मांगलिक मंत्रोच्चारण किया जसवीर शर्मा ,प्रहलाद शर्मा और गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष हंसराज शर्मा ने साफा और श्रीफल देकर अश्विनी पारीक का स्वागत किया
अनिल तिवाड़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हनुमानगढ़ से पहली बार ब्राह्मण समाज के युवा को  कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष का दायित्व मिला है यह ब्राह्मण समाज के लिए गौरव की बात है इससे समाज के लोगों में बहुत ही प्रसन्नता है और जिले में यह संदेश गया है कि कांग्रेस पार्टी ब्राह्मण हितेषी पार्टी है और आने वाले निकाय चुनावों में पूरे जिले में इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को होगा पंडित जसवीर शर्मा ने कहा कि  पार्टी ने ब्राह्मण समाज के परिश्रमी कार्यकर्ता को उसकी मेहनत का फल दिया है मै काफी सालो से अश्विनी पारीक को मेहनत करते हुए देख रहा हु  इनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक  कार्यों का ही यह परिणाम है कि इन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व मिला है अश्विनी पारीक ने कहा कि ब्राह्मण समाज उन्नत राष्ट्र समर्थ राष्ट्र की परिकल्पना पर कार्य करता है और सभी समाज एवं वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य करता है अश्विनी पारीक ने कहा कि आने वाले निकाय चुनावों में अभी एक वर्ष का समय है और जिला अध्यक्ष के रूप में सबसे पहले मेहनती और समर्पित युवाओं की तलाश करके उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करके उनमें से योग्य उम्मीदवारों को टिकिट दिलवाना है

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।