हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन के कार्यकर्ताओं द्वारा हरियाणा बीज निगम के चेयरमैन एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त देव कुमार शर्मा का हनुमानगढ़ आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन में कार्य करते हुए कैसे एक साधारण कार्यकर्ता कुशल संगठनकर्ता बन सकता है, इस विषय पर अपने विचार साझा किए। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव उन्हें प्राप्त हुआ है। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और साथ ही भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश सचिव के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। शर्मा ने यह भी बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संगठनात्मक कार्यों में सहयोग करने का गौरव भी प्राप्त हुआ है, जिससे उन्हें संगठन की जड़ों को और मजबूत करने की प्रेरणा मिली।
उन्होंने कहा कि एक सच्चा कार्यकर्ता हमेशा पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर निष्ठा, अनुशासन और परिश्रम के साथ कार्य करता है। ऐसे ही कार्यकर्ता ही भविष्य में संगठन के आधारस्तंभ बनते हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, प्रवीण सिंह परमार, राजन अरोड़ा, जितेंद्र तेजवानी, राकेश गोयल, नरेश पुरोहित, अशोक शर्मा, नवीन बाकोलिया, धीरज जोशी, नितिन तिवाड़ी, भवानी शंकर तंवर, साजन कालड़ा, गगन तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने चेयरमैन देव कुमार शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके अनुभव से सीखने का अवसर प्राप्त किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।