भाजपा महिला मोर्चा की बैठक समपन्न, रीति नीति को जन जन तक पहुचाने का आह्वान

0
271

हनुमानगढ़। भाजपा नगरमण्डल महिला मोर्चा हनुमानगढ़ जंक्शन की बैठक सोमवार को जंक्शन सुरेशिया में मण्डल अध्यक्ष कृष्णा गोदारा की अध्यक्षता में समपन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नगीना बाई, वरिष्ठ कार्यकर्ता शांती पूनियां, विशिष्ट अतिथि भाजपा नगरमण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, भाजपा पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह, सुनील परिहार थे। बैठक में मण्डल अध्यक्ष कृष्णा गोदारा ने संबोधित करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से महिलाओं के साथ बालात्कार व अत्याचारों की घटनाओं में 70 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होने गांव जोरावपुरा में शिक्षकों द्वारा नाबालिग बेटी के साथ की गई छेड़छाड़ के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पद से इस्तीफा देने की मांग की। बैठक में सभी महिलाओं द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व लोगों में इसकी जानकारी दिये जाने पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिलाएं घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष नगीना बाई ने कहा कि केन्द्र सरकार महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं चला रही है लेकिन इसकी जानकारी न होने के कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रही हैं। महिला मोर्चा की उपस्थित पदाधिकारियों से उन्होने अपील किया कि वह लोगों के बीच जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताये ताकि उनको योजनाओं का लाभ मिल सकें। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा अभी से जुट जायें कि और संगठन से महिलाओं को जोड़कर मोर्चा को मजबूत बनाये। इस बार राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहरा सके। नगरमण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार के चुनाव में महिला मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभायेगा। जरूरत है कि मोर्चा और कार्यसमिति के सदस्य लोगों के बीच जायें। जिससे की उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सही जानकारी मिल सकें और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के राज में महिलाओं पर हुए अत्याचारों की जानकारी भी आमजन तक पहुचे यह भी सुनिश्चित करे। उन्होने कहाकि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इसलिए संगठन के पदाधिकारी मोर्चा से अधिक अधिक महिलाओं को जोड़ने का काम करें। इस मौके पर बजरंग भाटी, जी, रानी कौर, सुमित पुनिया, शांति देवी पूनिया, गायत्री देवी, सुखी देवी, स्वरूप कंवर, शुभ कवर, नीलम सोनी, राज कवर, कैलाश देवी, सुमित्रा देवी, संतोष वर्मा, यशोदा कवर, सुशीला देवी बेनीवाल व अन्य महिलाएं मौजूद थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।