प्रदेश भर में आज काला दिवस मना रही बीजेपी

0
37
हनुमानगढ़। इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ को भाजपा ने काला दिवस के रूप में मनाया। मंगलवार को जंक्शन भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनियां ने कहाकि कांग्रेस पार्टी को संविधान का गला घोंटने के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की सहयोगी पार्टियों पर भी निशाना साधा। बीजेपी आज पूरे देश में और यूपी में काला दिवस मना रही है। कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटते हुए लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची थी। रात के अंधरे में 25 जून 1975 को श्रीमती इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास किया था। तब विपक्ष के नेताओं को बंद करके लोकतंत्र के गले को पूरी तरह से घोंटने का प्रयास किया था। 50 वर्ष बाद हम इमरजेंसी की यादों को स्मरण करते हैं, तो स्वाभाविक रुप से कांग्रेस के चेहरे बदले होंगे, लेकिन उनका चरित्र, हावभाव वहीं है। उन्होंने संविधान की मूल आत्मा कही जाने वाली प्रस्तावना में ही संशोधन करके संविधान को खत्म करने की साजिश रची।
नागरिकों के मौलिक अधिकारों नष्ट किया, न्याय व्यवस्था को बंधक बनाकर रखने का काम किया। भले ही आज कांग्रेस का चेहरा बदला हो लेकिन चरित्र वही है। ये लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं। ये भारत के बाहर जाकर भारत को और इसके लोकतंत्र को कोसते हैं। हर चुनाव प्रक्रिया में बाधा पैदा करके ईवीएम पर अपनी अकर्मण्यता को थोपने का काम करते हैं। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि जब संविधान संशोधन करके कांग्रेस ने धारा 370 को जोड़ने का काम किया। इसके बाद भी समय-समय पर वे लोकतंत्र को कमजोर करते रहे। कभी मीडिया पर प्रतिबंध लगाकर तो कभी न्यायपालिका पर सवाल उठाकर उन्होंने लोकतंत्र के सभी स्तंभों को कमजोर करने का प्रयास किया। 1975 की इमरजेंसी की घटना के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए, संविधान को बचाने के लिए, नागरिकों की रक्षा के लिए जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर करने का काम किया था, उन्हीं की वर्तमान पीढ़ी आज उसी कांग्रेस की गोद में बैठकर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है।
यह अफसोस की बात है। उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सरकार वह भी रही जिसने सभी प्रकार के अत्याचार हमारे जनता के लिए किया उनके नाखून उखाड़े गए। उन्हें भूखा रखा गया। पेड़ों से बांधकर उन्हें यातनाएं दी गई जितने भी नेता थे उन्हें जेल में डाला गया। स्वयंसेवी संस्थाओं के नेताओं को जेल में डाला अखबारों पर प्रतिबंध लगाया, भाषण पर प्रतिबंध लगाया, लोगों का जीवन दूभर कर दिया, जबरदस्ती लोगों की नसबंदी की गई। यह सभी हम उनको इसलिए याद दिला रहे हैं कि इस तरह का अध्याय भविष्य में कभी भी नहीं आना चाहिए। 1975 में कांग्रेस की सरकार ने इमरजेंसी लागू कर देश के लोगों पर अत्याचार किया गया था।21 माह तक इस आपातकाल में लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्याएं खड़ी हुई लोगों की आजादी छीन ली गई, बहुत से लोग भूख के कगार पर पहुंच गए बड़ी संख्या में लोगों को जेल भी भेजा गया। लेकिन सरकार ने कोई रहम ना खाते हुए लोगों को प्रताड़ित किया ।
आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस दिन को पूरे देश में काला दिवस के रूप में मना रही है। कांग्रेस की ये मानसिकता है कि भारत देश को आजादी केवल जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी ने ही दिलवाई है इसलिए इस देश पर राज करने का केवल उनका ही अधिकार है और कांग्रेस ने कहा कि इंदिरा ही इंडिया है और  इस दिन को बड़ा काला इतिहास के रूप में रचा जिसे देश कभी भूल नहीं पाएगा लेकिन अब भारत देश की जनता जाग चुकी है और दोबारा इस प्रकार से घटनाएं न हो सके इसके लिए जनता ने कांग्रेस मुक्त सरकार को चुना और आगे भी देश कांग्रेस मुक्त रहेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री विकास गुप्ता, विष्णु शर्मा , जिला उपाध्यक्ष पुष्पा नाहटा , अश्विनी नारंग, अनूप सिंह शेखावत , भागीरथ सुथार ,  मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, सोशल मीडिया सहसंयोजक प्रवीण कटारिया , पूर्व विधायक गुरदीप शाहपिनी, अमित सहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बेनीवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज लावा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील जोशी , युवा मोर्चा जिला महामंत्री अपरजोत बराड़ , पूर्व महामंत्री जुगल किशोर गौड़, मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रकाश तंवर, गौरा सिंह, महेन्द्र सिंह राठौड़ , फूसाराम गोस्वामी, गोरा सिंह, महेंद्र सिंह राठौड़ , उत्तम सिंह राठौड़, गिरधारी लाल टाक, जिला मंत्री जसवीर मान, हेतराम वर्मा , कृष्ण टायल, विजय राठौड़, मोहनलाल टॉक, विपिन सुथार , प्रवीण परमार  , मनोज कुमार, आनंद सिंह राठौड़ , गजेंद्र सिंह, विष्णु शर्मा , भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।