भीष्म कौशिक बने श्री नीलकंठ महादेव सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी

26

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन के सेक्टर 9 में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और श्री शिव कल्याण भूमि और उत्तराखंड के नीलकंठ धाम में हनुमानगढ़ धर्मशाला का संचालन करने वाली संस्था श्री नीलकंठ महादेव सेवा ट्रस्ट (प्रन्यास) की बैठक गुरुवार शाम को ट्रस्ट अध्यक्ष श्री अश्विनी नारंग की अध्यक्षता में हुई । बैठक में सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता और गौ सेवा के श्री भीष्म कौशिक को नए ट्रस्टी के रूप में ट्रस्ट में शामिल किया गया।  संस्थापक अश्विनी नारंग ने भीष्म कौशिक को पद की गरिमा व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ट्रस्ट अध्यक्ष श्री अश्वनी नारंग ने कहा कि श्री भीष्म कौशिक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। उनके पिता जी स्वर्गीय श्री बृज नारायण जी कौशिक भी श्री नीलकंठ महादेव सेवा ट्रस्ट से जुड़े हुए थे। श्री बृज नारायण जी कौशिक के देहावसान के बाद श्री भीष्म कौशिक निरंतर श्री काशी विश्वनाथ महादेव सेवा मंदिर और श्री शिव कल्याण भूमि में तन, मन, धन से सहयोग दे रहे हैं। ऐसे में श्री भीष्म कौशिक के समर्पण और सेवा भाव के मुद्दे नजर उन्हें श्री नीलकंठ महादेव सेवा ट्रस्ट में ट्रस्टी बनाया गया है।

श्री नीलकंठ महादेव सेवा ट्रस्ट की सहयोगी संस्था श्री नीलकंठ सेवा समिति (उप समिति) की सदस्य संख्या में भी विस्तार किया गया है। इसमें हनुमानगढ़ टाउन निवासी श्री कृष्ण गेदर को नया सदस्य बनाया गया है। उप समिति श्री नीलकंठ सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राजकुमार नागपाल ने बताया कि श्री कृष्ण गेदर तन मन धन से समिति से जुड़े हुए थे । ऐसे में उन्हें विधिवत सदस्यता ग्रहण करवाई गई। ट्रस्ट अध्यक्ष श्री अश्विनी नारंग और उप समिति अध्यक्ष श्री राजकुमार नागपाल एवं उपस्थित सदस्यों ने श्री भीष्म कौशिक और श्री कृष्ण गेदर का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।