भारत रत्न सर मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरेय के जन्मदिन को इंजीनियर डे के रूप में मनाया

0
42

हनुमानगढ़। भारत रत्न सर मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरेय के जन्मदिन को इंजीनियर डे के रूप में जंक्शन सेक्टर 6 के सामुदायिक भवन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ इंजीनियर के के बंसल, जसराम डागला, रजीराम सहारण, शिवचंद भाकर, पवन कुमार मित्तल, रामकिशन थे। कार्यक्रम में जिले भर के समस्त विभागों के सेवानिवृत एवं वर्तमान में कार्यरत इंजीनियर ने उत्साह से भाग लिया। विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विभाग की उपलब्धियां एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पवन कुमार मित्तल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित इंजीनियर को भारत रत्न के गुना को आत्मसात करने एवं प्रेरणा लेकर देश के विकास में समर्पण भाव से योगदान देने की बात कही।

जिला स्तरीय मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरेय संस्थान हनुमानगढ़ की उपाध्यक्ष मांगेराम बिश्नोई ने उपस्थित इंजीनियर का स्वागत करते हुए  सभी का आभार व्यक्त किया। जिले के वरिष्ठ सेवानिवृत्ति इंजीनियर जसराम डागला, केके बंसल एवं पवन कुमार मित्तल की पूर्व में किए गए कार्य सेवाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर भारत रत्न एम वी के देश हित में किए गए कार्यों के वृत चित्र दिखाए गए। समझ में नेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों की तालियां बटोरी। मोना गुप्ता एवं साक्षी ने वर्तमान में नारी शक्ति के देश सेवा में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, आत्मा सिंह, अरुण अरोडा, ओम बिश्नोई नारायण ज्याणी, लेखराम बरायच, अजय शर्मा,  शेराराम, उपदेश अग्रवाल, सुभाष बंसल, राम सिंह साहू, सहित अन्य इंजीनियर मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।