बेंगलुरु छेड़छाड़ मामला: पहचाना गया मुख्य आरोपी, 4 लोग गिरफ्तार

322

बेंगलूरु: पुलिस ने गुरुवार को नए साल के दौरान लड़की पर यौन हमला करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अग्रेंजी अखबार के मुताबिक मुख्य आरोपी को भी पहचान लिया गया है। उसका नाम लीनो है वह लड़की के पड़ोस में ही रहता था और लड़की का कई दिनों से पीछा कर रहा था। लेनो को भी गिरफ्तार किया गया है। वह बी.कॉम की पढ़ाई कर रहा है। जिन बाकी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें अयप्पा, राजू और चीनू नाम के लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, अयप्पा उस स्कूटर पर सवार था जिससे लीनो उतरा था।

जितने भी लड़के पकड़े गए हैं सभी के सभी ईस्ट बेंगलुरु के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, चारों को लड़की पहले से जानती थी। उनमें से एक कोरियर डिलीवरी करता था और दूसरा एक होटल में काम किया करता था। जिस लड़की पर वह यौन हमला हुआ वह नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली है। उसने बयान तो दे दिया है लेकिन अबतक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

इससे पहले 4 जनवरी को एक वीडियो सामने आया था। वह वीडियो नए साल की शाम का बताया जा रहा था। वीडियो में दो स्कूटर सवार सुनसान सड़क पर जा रही एक लड़की के संग जबरदस्ती करते दिख रहे थे। लड़की के विरोध के बाद वो उसे सड़क पर धकेल कर भाग गए थे।