अपने लड़को को जरूर समझाये, घर से बाहर जाये तो बहन को याद रखे – श्‍योराण

0
255

– पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे आवाज अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

हनुमानगढ़। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस की ओर से चलाया जा रहे आवाज अभियान के अंतर्गत शनिवार को जंक्‍शन सुरेशिया चौकी में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि डीवाईएसपी अंतरसिंह श्‍योराण, जंक्‍शन थानाधिकारी नरेश गेरा, पार्षद रेखा निरंजन नायक, पार्षद अशोक यादव थे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता सुरेशिया चौकी प्रभारी  इन्‍द्रा एएसआई ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीवाईएसपी अंतरसिंह श्‍योराण ने कहा कि हमे शुरूआत अपने घर से करनी होगी। हमें अपने लड़कों को ही समझाना होगा कि जब वो घर से बाहर निकले वो अपनी बहन को जरूर याद रखे। उन्होने कहा कि महिलाओं से संंबंधित अपराध को रोकने के लिए महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना भी जरूरी है। तभी महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी और महिलाओं से संंबंधित अत्याचारों में कमी आएगी। पार्षद रेखा निरंजन नायक ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। हमारे जिले की पुलिस अधीक्षक भी एक महिला है। लिहाजा हमें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। साथ ही कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ कहीं भी अत्याचार या छेड़छाड़ की घटना हो तो उसकी जानकारी तुरंत संंबंधित थाने या गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर की जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जंक्‍शन थानाधिकारी नरेश गेरा ने बताया कि जिले में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, अधिकारों व कानूनों के प्रति सजग करने, लैंगिग समानता उत्पन्न करने, महिला अपराधों में कमी लाने व युवाओं और बालकों में महिला सुरक्षा व सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देश्य से जिला पुलिस की ओर से 17 अक्टूबर को विशेष अभियान ”आवाज” का शानदार आगाज किया था जो 12 नवंबर तक चलेगा।  इस मौके पर रतीराम सहारण, मान सिंह मेघवाल, जयलाल चौधरी, धुलाराम नायक, भीमसैन वर्मा, मनोज चंदोलिया व अन्‍य वार्डवासी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।