हनुमानगढ़। शहर में बढ़ रहे नशा जुआ सट्टा के विरोध में पार्षदों द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के चलते मंगलवार को जंक्शन जिला कलेक्ट्रेट से जागरूकता रथ जिला कलेक्टर नथमल डिडेल, नगर परिषद निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रिणवा, पार्षद निरंजन नायक पार्षद जगदीप सिंह विक्की पार्षद विकास रागेरा पार्षद अशोक गौरी, रमजान खान सहित अन्य पार्षदों द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने शहर के जागरूक पार्षदों द्वारा चलाए गए उक्त अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आमजन और प्रशासन के बीच की कड़ी पार्षद होते हैं और अगर पार्षद इस विशेष समस्या के प्रति जागरूक हो चुके हैं तो शहर में बदलाव आना संभव है। नगर परिषद निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रिणवा ने बताया कि यह जागरूकता अभियान शहर के प्रत्येक वार्ड में जाकर आमजन को नशा बेचने व सट्टे चलाने वालों के विरुद्ध शिकायत करने और नशा न करने के लिए जागरूक करेगा।
पार्षद निरंजन नायक ने बताया कि जिले भर में नशे व सट्टे के कारण अनेकों युवाओं की मृत्यु हो रही है और अनेक युवा नशे की गर्त में फस कर अपने भविष्य को अंधकार में कर रहे है। उन्होंने नशा सट्टा करने वाले युवाओं पर अगर रोक लगानी है तो नशा बेचने पर रोक लगानी अति आवश्यक है। पार्षद जगदीप सिंह विक्की ने कहा कि जब तक शहर में नशा पूर्णत खत्म नहीं हो जाएगा तब तक यह अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर पार्षद अब्दुल हाफिज, पार्षद लीलाधर पारीक, पार्षद गुरदीप चहल, पार्षद भूपेंद्र नेहरा, पार्षद शेरसिंह ढिल्लो, पार्षद अशोक गौरी, रमजान खान, रेशम सिंह मानुका, लखवीर सरपंच, बंता सिंह रोडावली, जगत नारायण, पार्षद सिंगाराम, निखिल सिंह शेखवात, मानसिंह मेघवाल, जावेद खान, केशव पाल, दिलीप मास्टर, रवि शेखावत, सिमरजीत मक्कासर, प्रकाश गोयल, सुभाष भादू ,विष्णु स्वामी, विकास, सुनील बिश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।