असम में बाढ़ का कहर, इंसान के साथ बेजुबान भी तड़पने को मजबूर

काजीरंगा नेशनल पार्क का बड़ा हिस्सा बाढ़ में डूब गया है। इससे 15 लाख सक ज्यादा जानवर भी प्रभावित हुए हैं। 6 गैंडे समेत 131 जानवरों की मौत हो चुकी है। 97 जानवरों को रेस्क्यू किया गया है।

0
148

Assam floods: असम में बाढ़ के कारण हालात काफी बुरे नजर आ रहे हैं। भयंकर बाढ़ के कारण 28 जिलों के करीब 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी हुई है।  अधिकतर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

वहीं आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम के बाढ़ से ग्रसित इलाकों में पहुंचे। इस दौरान राहुल ने पीड़ितों से भी मुलाकात की। बाढ़ के कारण 68432.75 हेक्टेयर फसल भूमि बाढ़ की दूसरी लहर से जलमग्न हो गई है। असम में कई नदियां खतरे के निशान को पार कर बह रही हैं। जिसमें, खोवांग में बूढ़ी दिहिंग, शिवसागर में दिखौ, नांगलमुराघाट में दिसांग, नुमालीगढ़ में धनसिरी, धरमातुल में कोपिली, बारपेटा में बेकी, गोलकगंज में संकोश, बीपी घाट में बराक और करीमगंज में कुशियारा शामिल है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन समेत कई एजेंसियां ​​विभिन्न इलाकों में तैनात 171 नावों के साथ राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। पिछले 24 घंटों में विभिन्न एजेंसियों ने कुल 70 लोगों और 459 मवेशियों को बचाया है।

असम में 27 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रविवार को जारी रिपोर्ट के राज्य में 28 जिलों के 27.74 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण राज्य में कुल 78 मौतें हो चुकी हैं। राज्य में मौजूद काजीरंगा नेशनल पार्क का बड़ा हिस्सा बाढ़ में डूब गया है। इससे 15 लाख सक ज्यादा जानवर भी प्रभावित हुए हैं। 6 गैंडे समेत 131 जानवरों की मौत हो चुकी है। 97 जानवरों को रेस्क्यू किया गया है।

असम सरकार का दावा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कामरूप जिले में राहत शिविरों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। 53 हजार से अधिक लोग 577 राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में सभी राहत शिविरों की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है और स्थिति सामान्य होने तक उनमें पर्याप्त आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हैं।


व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें…

आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने सोमवार (8 जुलाई) के लिए 11 राज्यों- सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट और 10 राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।