तीरंदाजी भारत का प्राचीन खेल: गणेशराज

0
16

बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, विधायक गणेशराज, अभिमन्यु पूनिया, यूनिवर्सिटी के उप कुलपति बिट्ठल बिस्सा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने की शिरकत
हनुमानगढ़. महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में शुरू हुई। मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल, कार्यक्रम अध्यक्ष संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, विशिष्ट अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. बिट्ठल बिस्सा, उद्योगप्रति शिवशंकर खड़गावत, नगरपरिषद के विधिक सलाहकार अमित माहेश्वरी, बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के डायरेक्टर तरुण विजय, चेयरमैन आशीष विजय आदि ने संयुक्त रूप से तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विधायक गणेशराज बंसल ने कहाकि तीरंदाजी सबसे पुराना खेल है। प्राचीन काल से इस खेल का महत्व है। तीरंदाजी से पहले धनुष चलाने की परंपरा रही है। दुश्मनों से लड़ने के लिए धनुष का उपयोग किया जाता था। बाद में इसका स्थान तीरंदाजी ने ले लिया। विधायक ने निशानेबाजों को शुभकामनाएं दीं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।