लड़का हुआ तो गाय और लड़की हुई तो 50,000, सरकार के फैसले ने मचाई हलचल

अगर लड़की हुई तो 50,000 रुपये और अगर लड़का हुआ तो महिलाओं को एक गाय दी जाएगी। TDP सांसद की यह घोषणा पूरे आंध्र प्रदेश राज्य में हलचल मचा चुकी है।

110

आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने बीते दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को तीसरा बच्चा पैदा करने पर उपहार देने का वादा किया है। TDP सांसद ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर लड़की हुई तो 50,000 रुपये और अगर लड़का हुआ तो महिलाओं को एक गाय दी जाएगी। TDP सांसद की यह घोषणा पूरे आंध्र प्रदेश राज्य में हलचल मचा चुकी है।

कुछ लोग इसे जनसंख्या बढ़ाने के लिए बेहतर कदम मान रहे हैं तो कुछ इसे लैंगिक भेदभाव बता रहे हैं क्योंकि लड़की होने पर नकद राशि तो लड़का होने पर गाय दी जा रही है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह की घोषणा महिलाओं पर अधिक बच्चे पैदा करने का दबाव डाल रही है।  हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े

ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal ने बनाई नई गर्लफ्रेंड, घबराईं धनश्री ने इंटरनेट पर क्यों किया ऐसा काम! देखें तस्वीरें



ये भी पढ़ें: 4 महीने पहले गुपचुप रचाई थी शादी, अब तलाक ले रहीं फेमस एक्ट्रेस, पति ने लगाए गंभीर आरोप

इससे पहले, आंध्र प्रदेश में जनसंख्या वृद्धि को लेकर सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आयोजित एक कार्यक्रम में सभी महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि सभी महिलाओं को चाहे उनके कितने भी बच्चे क्यों न हो उन्हें प्रसूति अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि राज्य में आने वाले सालों में युवा आबादी को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।