कृषि वैज्ञानिकों ने दी सरसों उत्पादन तकनीकी की जानकारी

0
172

संवाददाता भीलवाड़ा। नवरत्न पुरा में कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया घोड़ा के के द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया।केवीके अध्यक्ष डॉ सीएम यादव द्वारा कृषकों को तिलहनी फसलों के उत्पादन के तरीके क्षेत्र,उपयोगिता तथा कम लागत में अधिक लाभ लेने के बारे में बताया।खेती में प्रयुक्त होने वाली उन्नत तकनीकी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ केसी नागर ने उन्नत किस्म की मुर्गी, बटेर पालन, भेड़, भैंस, गाय, बकरी पालन के बारे में विस्तार से बताया। कृषि फार्म के मैनेजर गोपाल लाल टेपर ने किसानों को जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट,अजोला घास एवं वेस्ट डी कंपोजर तैयार करने के तरीकों के बारे में बताया। कार्यक्रम में 123 किसानों ने भाग लिया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।