श्रीगुरू गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर विशाल नगरकीर्तन निकाला

0
202

हनुमानगढ़। सिखों के दसवें गुरु श्रीगुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शुक्रवार को जंक्शन श्रीगुरूद्वारा दशमेश पिता जी नई खुंजा की तरफ से धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ, जिसमें गुरु की महिमा का बखान किया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। श्रद्धालुअ महिलाओं व युवाओं द्वारा नगर कीर्तन के आगे-आगे झाड़ू से सडक़ को साफ कर पानी का छिडक़ाव किया गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में फूलों से सजी पालकी में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप विराजित किया गया। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मन्नत मांगी। प्रथम पड़ाव पर गुरूद्वारा प्रधान रेशमसिंह के निवास पर नगरकीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया जिसके पश्चात शहर की साध संगत ने जगह जगह फुल मालाओं, सरोपों से नगरकीर्तन का स्वागत किया व भण्डारे लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया। पीएनबी के एजीएम रामस्वरूप सिलारिया, चीफ मैनेजर श्यामसुन्दर चाण्डक, एडवोकेट जसविन्द्र सिंह धालीवाल, तरसेम सिंह कांसल, कुलवंत सिंह कंबोज, अजायब सिंह, मोहन सिंह कंबोज, जसवीर सिंह द्वारा नगरकीर्तन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया व श्रद्धालुओं के लिए चाय पकौडे का भण्डारा लगाया। गुरूद्वारा प्रधान रेशम सिंह बताया कि 9 जनवरी को श्रीअखण्ड पाठ के भोग के पश्चात विशाल समागम का आयोजन किया जायेगा जिसमें खुले दीवान सजाये जायेगे। समागम में हजूरी कथावाचक गुरप्रीत सिंह आनंदपुर साहब वाले, ढाडी जत्था जसविन्द्र सिंह जोश अब्दुल खुराना, रागी जत्था भाई दतार सिंह, भाई मनिन्द्र सिंह, रागी जत्था बीबी हरमीत कौर खालसा गोलूवाला गुरु का गुणगान कर सगंत को निहाल करेगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।