श्रीगुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशाल पैदल नगर कीर्तन निकाला

0
261
हनुमानगढ़। जंक्शन के सुरेशिया स्तिथ गुरुद्रारा श्री कलगीधर साहिब से सोमवार को श्रीगुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशाल पैदल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन सुबह 9:15 बजे गुरुद्वारा साहिब में शहर की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर अरदास की जिसके बाद पंज प्यारो की अगुवाई में पैदल नगरकीर्तन निकाला गया।  नगरकीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरम्भ होकर जंक्शन के सेक्टर 6, चुना फाटक, आरसीपी कॉलोनी, तिलक सर्किल मार्ग, शिव पार्क, सेक्टर 6, पीएनटी कॉलोनी, सेठ हंसराज स्कूल, पार्षद जसपाल सिंह के मकान से होते हुए गुरुघर मे सम्पन हुआ। गुरुद्वारा प्रधान मक्खन सिंह व स्टेज सचिव बलदेव सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के तहत गुरु घर में प्रभात फेरी निकाली जा रही थी जिसका समापन समापन 17 जनवरी को किया गया। 18 जनवरी से गुरु घर में श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश करवाया गया जिसके भोग 20 जनवरी को डाले जाएगे। गुरु का अटूट लंगर बरसेगा

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।