गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में विशाल नगर कीर्तन निकाला

0
118
हनुमानगढ़। निकट गांव जोड़किया के ऐतिहासिक गुरुद्वारा से गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन पंच प्यारों की अगुवाई में प्रातः 10:00 क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की अरदास के साथ रवाना हुआ। नगर कीर्तन संत जगतार सिंह के सानिध्य में निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह-जगह ग्राम वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के दौरान गुरुद्वारा नामधारी में समस्त श्रद्धालुओं के लंगर की व्यवस्था की गई। इस मौके पर धन सिंह गिल, प्रदीप गोदारा, दल सिंह गिल, सुरेंद्र सिंह राजावत, निंदर ढिल्लो, हरमन ढिल्लों, हरविंदर सिंह बराड़, गुरलाल सिंह गिल सहित अन्य सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।