सिख समाज के प्रथम गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगरकीर्तन निकाला

190
हनुमानगढ़। गुरूद्वारा गुरूनानक दरबार खुंजा द्वारा सिख समाज के प्रथम गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व को समर्पित शुक्रवार को विशाल नगरकीर्तन निकाला गया। शहर की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की अरदास के पश्चात नगर कीर्तन पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब से रवाना हुआ। महिला पुरुष नगर कीर्तन में रास्ते भर शब्द कीर्तन कर चल रहे थे। जिससे सारा माहोल धर्ममय हो गया। विभिन्न समुदाय के लोगों द्वारा नगर कीर्तन का जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। गुरुद्वारा के प्रधान गुरदेव सिंह व मुख्य सेवादार मलकीत सिंह ने बताया कि रविवार को श्री अखंड पाठ के भोग गुरुद्वारा साहिब में डाले जाएंगे, जिसके पश्चात खुले दीवान सजेगे व भव्य समागम होगा।
समागम में हजूरी रागी रमनदीप सिंह, कविश्री जत्था मक्खन सिंह व बिकर सिंह गुरबाणी से संगतों को निकाल करेगे। शुक्रवार को निकले नगर कीर्तन का गुरुद्वारा दशमेश पिता खुंजा द्वारा भव्य स्वागत व समस्त श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा की जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर छका। गुरुद्वारा सचिव बिकर सिंह ने गुरुद्वारा दशमेश पिता के प्रधान रेशम सिंह, बलजीत सिंह व समस्त प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।