हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित माल गोदाम हनुमान मंदिर में आयोजित एक दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, प्रो. सुमन चावला, लोक अभियोजक प्रताप सिंह शेखावत, पार्षद प्रतिनिधि जगदीप सिंह विक्की, बाल कल्याण समिति सदस्य विजय सिंह चौहान, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्वनी पारीक, महेंद्र चतुर्वेदी , सोनू शेखावत, सिटी यूनियन के प्रधान शिवकुमार, दीपक कश्यप एवं अनिल गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर की।
शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे आगे डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते चल रहे थे, वहीं महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। संपूर्ण वातावरण ‘हरे राम, हरे कृष्णा’ के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा। यज्ञ समिति के सदस्य शिवकुमार ने बताया कि अष्टयाम महायज्ञ का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि अष्टयाम का अर्थ आठ पहर होता है, जो दिन-रात के आठ यामों में विभाजित होता है। इसीलिए इस अनुष्ठान को अष्टयाम महायज्ञ कहा जाता है। महायज्ञ समष्टि प्रधान होता है, जिसका उद्देश्य व्यक्ति के साथ-साथ समाज एवं संपूर्ण विश्व के कल्याण से जुड़ा होता है। उन्होंने बताया कि सुकौशलपूर्ण कर्म ही यज्ञ कहलाता है और जब वह समष्टि संबंधी होता है, तो उसे महायज्ञ की संज्ञा दी जाती है।
हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ के दौरान निरंतर हवन-पूजन किया जा रहा है। श्रद्धालु मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। यज्ञ के दौरान वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जा रहा है, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिभाव से महायज्ञ में भाग लिया।
इस धार्मिक आयोजन में चक्रधर कुमार, अमित कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार, शिव कुमार, अमित कुमार, हकीम एवं मुकेश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। यज्ञ समिति ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धर्म, शांति और समाज कल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।