महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर शुक्रवार को जंक्शन स्थित सैनफोर्ट स्कूल में विचार गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता सैनी कर्मचारी अधिकारी विकास संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा दत्त सैनी,सामाजिक समरसता न्याय मंच के जिलाध्यक्ष रामप्रताप उर्फ प्रकाश नाथ, कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष भारतेंदु सैनी थे। कार्यक्रम की शुरूआत महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। जिलाध्यक्ष दुर्गा दत्त सैनी ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने किस तरह से समाज के लोगों को शिक्षा की ओर अग्रसर किया और एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज से पहले अपने समय में उन्होंने बहुत कठिनाइयां झेली। उनके समय में शिक्षा का अभाव था।
कुछ लोग उनकी मजाक उड़ाते थे परंतु उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं माना और लक्ष्य को निर्धारित कर सफलता प्राप्त करते हुए शिक्षित बने। उन्होंने सैनी समाज की युवक व युवतियों को शिक्षित बनकर देश व समाज का नाम रोशन करने की अपील की। भारतेंदु सैनी ने कहा कि ज्योतिबा फुले का मानना था कि समाज और देश तभी आगे बढ़ सकता है जब महिलाएं भी शिक्षित हों। जब देश में बच्चियों और महिलाओं की शिक्षा के लिए किसी विद्यालय की व्यवस्था नहीं थी, तब 1848 में उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे में पहला बालिका विद्यालय खोल दिया। विद्यालय तो खुल गया लेकिन समस्या यह थी कि उसमें पढ़ाने के लिए कोई शिक्षिका उपलब्ध नहीं थी, फुले ने तब अपनी पत्नी सावित्री बाई को स्वयं पढ़ाया और उन्हें शिक्षक बनाया। करनैल सैनी ने कहा कि बिना शिक्षा के सामाजिक प्रगति संभव नहीं है।
यह बात उस दौर में महात्मा ज्योतिबा फुले ने भली-भांति समझ ली थी। सामाजिक समरसता न्याय मंच के जिलाध्यक्ष रामप्रताप भाट ने कहा कि आज का दौर शिक्षा का है। हम हमारे परिवार में बच्चों की शिक्षा पर प्रमुखता से ध्यान दें। बालिका का कन्यादान करने से पहले शिक्षा का दान करें। इस मौके पर सैनी कर्मचारी अधिकारी विकास संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा दत्त सैनी, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष भारतेंदु सैनी , ओम प्रकाश टाक, राजकुमार सैनी, संयोजक करनैल सैनी, राजेंद्र सैनी, दुर्गादत्त तंवर, मेघराज सैनी, अशोक सुथार, रामप्रताप उर्फ प्रकाश नाथ भाट , सुरेंद्र सिंह सैनी ,बलवीर सिंह सैनी ,महेंद्र सिंह सैनी, प्रेम कुमार सैनी ,सुरेंद्र सिंह सैनी, संदीप सैनी ,बसंत कुमार सैनी ,कृष्ण कुमार गहलोत, सही राम यादव ,राजेश कुमार छींपा ,हनुमान प्रसाद छींपा, प्रकाश तंवर, सुरेंद्र जालन्धर बलदेव कुमार , विजय कुमार भाट ,रमेश कुमार वर्मा, विजय कुमार गहलोत, विकास सैनी, मौजूद रहे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।