कर्नाटक पूर्व DGP ओम प्रकाश मर्डर मामले में बड़ी गिरफ्तारी, गूगल सर्च हिस्ट्री ने खोले सारे राज?

113

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP OM Prakash murder) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में पत्नी पल्लवी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेटी को भी अरेस्ट किया गया है। इस मामले में उनके बेटे कार्तिकेश ने एफ़आईआर दर्ज कराई थी। कार्तिकेश का कहना है, “मां पल्लवी और बहन कृति अवसाद से पीड़ित थीं और हर रोज पिताजी से झगड़ती थीं।” उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है, “मुझे पूरा संदेह है कि वो दोनों मेरे पिता की हत्या में शामिल हैं।”

कैसे हुई हत्या?
रविवार दोपहर 2:30 से 3:00 बजे के बीच पूर्व DGP ओम प्रकाश अपने घर के डाइनिंग टेबल पर खाना खा रहे थे। उनके खाने के प्लेट में मछली और चावल था जब वे एक मछली और आधे चावल खा चुके थे, तभी उनकी पत्नी पल्लवी ने उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका और किचन के चाकू से हमला कर दिया। ओम प्रकाश ने फौरन संभलने की कोशिश की, कुर्सी से गिर पड़े, लेकिन इससे पहले कि वो भाग पाते, पल्लवी ने उनके पेट, छाती और बाकी शरीर पर भी चाकू से कई वार कर दिए।

इसके बाद पेट, सीना और शरीर के दूसरे हिस्सों पर लगातार वार होते रहे। पूर्व डीजीपी प्रकाश ने बचने की कोशिश की, लेकिन ज़मीन पर गिर पड़े। पत्नी ने उनके ऊपर कंबल फेक दिया। खून से लथपथ शरीर फर्श पर तड़पता रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रकाश ने अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन लेकिन पल्लवी के हाथों वो बच नहीं पाए। इस दौरान उन्होंने ज़मीन पर खून के धब्बों के साथ घिसटने की कोशिश भी की, लेकिन बच नहीं पाए। पुलिस जब पहुंची, तब तक सब खत्म हो चुका था।

गूगल की सर्च हिस्ट्री ने खोला राज
जांच से जुड़े सोर्स के मुताबिक, हत्या के 5 दिन पहले से ही आरोपी पत्नी गूगल से मौत की साजिश कर रही थी। गूगल पर ‘गले की नसें काटने से मौत कैसे होती है’ जैसी चीजें सर्च कीं। डिवाइसेज और सर्च हिस्ट्री खंगालने के बाद यह खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, हत्या प्री-प्लांड थी।

वहीं, शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद पूर्व DGP की पत्नी ने एक अन्य IPS ऑफिसर की पत्नी को मैसेज किया- ‘एक राक्षस को खत्म कर दिया।’ बाद में पल्लवी ने उन्हें फोन कर बताया कि उसने ओम प्रकाश की हत्या कर दी है। इसके बाद IPS ऑफिसर ने ही पुलिस को सूचना दी।

ओम प्रकाश 2015 से 2017 के बीच कर्नाटक के DGP रहे थे।

पत्नी ने लगाए पति पर गंभीर आरोप
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पल्लवी ने आरोप लगाया था कि मेरी बेटी को मानसिक बीमार दिखाने के लिए ड्रग्स दिए जा रहे हैं। वो अपनी आवाज़ उठाने लगी तो उसे पागल साबित किया जा रहा है। हम बेहद खतरनाक स्थिति में हैं। आरोपी महिला ने कहा था कि मेरा पति पैसे और पॉवर के लिए सबकुछ कर सकता है। वो मुझे और मेरी बेटी को मानसिक रूप से बीमार घोषित करना चाहता है ताकि अपनी करतूतें छुपा सके।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बेटे ने लगाए मां पर गंभीर आरोप
बेटे कार्तिकेश की शिकायत पर पूर्व DGP की पत्नी और बेटी कृति पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। कार्तिकेश ने आरोप लगाया है कि उसकी मां पल्लवी पिछले एक सप्ताह से पिता को जान से मारने की धमकी दे रही थी। धमकियों के कारण पिता अपनी बहन के घर रहने चले गए थे।

दो दिन पहले छोटी बहन कृति वहां गई और पिता को उनकी मर्जी के खिलाफ वापस ले आई। दोनों अक्सर पिता से झगड़ती थीं। इससे पहले कार्तिकेश ने एक टीवी चैनल को बताया था कि मां पल्लवी गंभीर मानसिक बीमारियों से जूझ रही हैं। उनका 12 साल से सिजोफ्रेनिया (भ्रम, डर लगने की बीमारी) का इलाज चल रहा है।

ओम प्रकाश का परिवार

संपत्ति विवाद या मर्डर के पीछे है कोई और कारण
पुलिस की जांच में एक अहम सुराग सामने आया है संपत्ति विवाद। सूत्रों के मुताबिक, ओम प्रकाश अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे कार्तिक को ट्रांसफर करना चाहते थे। इस फैसले से पल्लवी नाराज थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हत्या से पहले ओम प्रकाश और पल्लवी के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई थी। बताया ये भी जा रहा है कि सारी संपत्ति किसी अन्य रिश्तेदार को देने का फैसला किया गया था। अब पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर क्या यह विवाद इतना गहरा था कि पल्लवी ने अपने पति की हत्या कर दी?

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।