हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है। ऐसे में मौका महाशिवरात्रि का होतो क्या बात है। अगर आप भी शिव भक्त हैं तो उम्मीद है आप भी इस महाशिवरात्रि कुछ नया करने का सोच रहे होंगे। महाशिवरात्रि पर अच्छा दिखने के लिए हर कोई अपने लिए अलग-अलग डिजाइन वाले कपड़ों को खरीदता नजर आ रहा है।
लेकिन अगर आपको कुछ अलग ट्राई करना है, तो ऐसे में आप हाथों में बनने वाले टैटू को महादेव के अलग-अलग चीजों के साथ बना सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के टैटू डिजाइन को आप अपने हाथों में क्रिएट करा सकते हैं और मार्केट में शिव के कौन-कौन से टैटू डिजाइन ट्रेंड में हैं- हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
1. त्रिशूल और डमरू टैटू (Trishul & Damru Tattoo)
अर्थ: त्रिशूल शक्ति, संतुलन और तीनों लोकों (भूत, भविष्य, वर्तमान) का प्रतीक है। डमरू शिव की नाद-साधना का प्रतीक है। लोकप्रियता: यह टैटू अक्सर पीठ, कलाई या हाथ पर बनवाया जाता है।
2. रुद्राक्ष और नाग टैटू (Rudraksha & Snake Tattoo)
अर्थ: रुद्राक्ष शिव की कृपा और ध्यान का प्रतीक है, जबकि नाग (वासुकी) भयमुक्ति और शक्ति का द्योतक है। लोकप्रियता: इसे गर्दन, बाजू और पीठ पर बनाया जाता है।
ये भी पढ़ें: Shani Ki Sade Sati: इन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, करें ये 7 उपाय
3. महाकाल टैटू (Mahakal Tattoo)
अर्थ: यह शिव के प्रलयकारी रूप ‘महाकाल’ को दर्शाता है, जो काल (समय) से भी परे हैं। लोकप्रियता: महाकाल टैटू सबसे अधिक बाहों और पीठ पर बनवाया जाता है।
4. ओम नमः शिवाय टैटू (Om Namah Shivaya Tattoo)
अर्थ: यह पंचाक्षर मंत्र शिव की आराधना का सबसे पवित्र मंत्र है। लोकप्रियता: इसे कलाई, गर्दन और छाती पर बनवाने का चलन है। हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
5. तांडव मुद्रा टैटू (Tandava Pose Tattoo)
अर्थ: शिव का नटराज रूप, जो तांडव नृत्य करते हुए ब्रह्मांड के निर्माण और संहार को दर्शाता है। लोकप्रियता: यह टैटू पूरे बैक या बाजू पर अच्छा लगता है।
6. कैलाश पर्वत और शिवलिंग टैटू (Mount Kailash & Shivling Tattoo)
अर्थ: कैलाश पर्वत शिव का निवास स्थान है, जबकि शिवलिंग उनकी अनंत ऊर्जा का प्रतीक है। लोकप्रियता: इसे कंधे और पीठ पर बनवाया जाता है।
7. तीसरा नेत्र टैटू (Third Eye Tattoo)
अर्थ: शिव का तीसरा नेत्र ज्ञान, विनाश और जागरूकता का प्रतीक है। लोकप्रियता: यह माथे, गर्दन और बाजू पर ज्यादा बनवाया जाता है। हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
8. भोलेनाथ पोर्ट्रेट टैटू (Bholenath Portrait Tattoo)
अर्थ: शिव के सौम्य और भक्तों के प्रति करुणामयी रूप को दर्शाता है। लोकप्रियता: यह रियलिस्टिक आर्ट स्टाइल में कंधे, पीठ और छाती पर बनाया जाता है।
9. महामृत्युंजय मंत्र टैटू (Mahamrityunjaya Mantra Tattoo)
अर्थ: यह मंत्र मृत्यु पर विजय पाने और स्वास्थ्य व दीर्घायु का प्रतीक है। लोकप्रियता: इसे हाथ, कंधे और छाती पर बनवाने का चलन है।
10. शिव गंगा टैटू (Shiva Ganga Tattoo)
अर्थ: शिव की जटाओं से बहती गंगा जीवनदायिनी शक्ति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। लोकप्रियता: इसे बाजू, पीठ और छाती पर बनवाया जाता है। हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।