Shardiya Navratri 2024: जानिए मां दुर्गा के 9 दिन से जुड़े सभी रंगों का क्या है महत्व?

मान्यता है कि इन नौ दिनों में माता आदिशक्ति की उपासना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट और दुःख दूर हो जाते हैं। साथ ही इन नौ दिनों से जुड़े 9 रंगों का भी उल्लेख किया गया है।

0
78

3 अक्टूबर गुरुवार से शारदीय नवरात्रि (shardiya navratri 2024) का शुभारंभ हो रहा है। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विशेष विधान है। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि के दौरान माता रानी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाती हैं।

मान्यता है कि इन नौ दिनों में माता आदिशक्ति की उपासना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट और दुःख दूर हो जाते हैं। साथ ही इन नौ दिनों से जुड़े 9 रंगों का भी उल्लेख किया गया है। आइए जानते हैं, इनके नाम और महत्व। उससे पहले जानते हैं घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है…

  • घट स्थापना मुहूर्त: 3 अक्टूबर, सुबह 6 बजकर 19 मिनट से सुबह 7 बजकर 23 मिनट
  • अभिजित मुहूर्त: 3 अक्टूबर, सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट

ये भी पढ़ें:  नवरात्रि 2024: इस मंत्र से करें मां दुर्गा की पूजा

नवरात्रि के नौ दिनों से जुड़े 9 रंगों का क्या है महत्व

नवरात्रि दिन 1: इस वर्ष नवरात्रि के पहले दिन के लिए पीला रंग निर्धारित किया गया है जो ऊष्मा का प्रतीक है।

नवरात्रि दिन 2: नवरात्रि के दिन हरे रंग का प्रयोग करने से लाभ प्राप्त होगा। इस रंग को विकास, शांति और स्थिरता का प्रतीक कहा जाता है।

नवरात्रि दिन 3: नवरात्रि के तीसरे दिन स्लेटी रंग का प्रयोग करें। यह रंग संतुलित विचारधारा का प्रतीक है और व्यवहारिक बनने के लिए प्रेरित करता है।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि : जानिए किसने की थी वैष्णो देवी की खोज?

नवरात्रि दिन 4: नवरात्रि के चतुर्थ दिन पर नारंगी रंग का प्रयोग करना चाहिए। इस रंग को स्फूर्ति और उल्लास का प्रतीक भी माना जाता है।

नवरात्रि दिन 5: नवरात्रि के पंचम दिन पर सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए। इस रंग को शुद्धता और सरलता का प्रतीक माना जाता है।

नवरात्रि दिन 6: नवरात्री के षष्ठी व्रत के दिन लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए। यह रंग उत्साह और प्रेम का प्रतीक है. साथ ही यह रंग माता को बहुत प्रिय है।

नवरात्रि दिन 7: सप्तमी व्रत के दिन गहरा नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। बता दें कि यह रंग समृद्धि और शांति को दर्शाता है।

नवरात्रि दिन 8: दुर्गा अष्टमी के दिन पूजा में गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाहिए। इस रंग को सद्भाव, प्रेम, स्नेह और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है।

लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

नवरात्रि दिन 9: महानवमी व्रत के दिन बैंगनी रंग का प्रयोग करना चाहिए। यह रंग भव्यता और ऐश्वर्य का प्रतीक है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं। पंचदूत इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।