शनि (Shanidev) एक ऐसे ग्रह है जिन्हें कर्म फल का दाता कहा जाता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि सही स्थान पर विराजित हो जाए तो उसे शुभ परिणाम देने का काम करता है। वहीं अगर शनि की बुरी दृष्टि पड़ जाए तो बना बनाया जीवन भी बिगड़ सकता है। शनि की ढैया, साढ़ेसाती या महादशा सभी व्यक्ति के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करती है।
अब ऐसे में 26 तारीख को शनिवार शनि का दिन माना जाता है। शनि देव का 8 अंक से गहरा नाता है। इसीलिए 26 तारीख यानि 2+6 =8 , 8 अंक शनि देव का है। मूलांक 8 के स्वामी हैं शनि देव। साथ ही 26 अप्रैल के दिन शनिवार का दिन पड़ने से इस दिन का महत्व अधिक बढ़ गया है, क्योंकि शनिवार का दिन शनि देव महाराज को समर्पित है।
सावधान रहे इन तारिखों पर जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह के 8, 17, 26 तारीख को हुआ है उन लोगों को 26 अप्रैल के दिन विशेष सावधानी बरतें की जरुरत है। यह सभी मूलांक शनि देव के मूलांक हैं। इन लोगों पर शनि देव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। ये लोग जीवन में संघर्ष करते हैं, लेकिन अंत में शनि देव की कृपा से सफलता प्राप्त करते हैं।
26 अप्रैल के दिन 8, 17, 26 तारीख को जन्में लोगों को अनुशासन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन किसी भी प्रकार का ऐसा काम ना करें, जिससे किसी कोई अनुशासन भंग हो और शनि देव नाराज हों। 26 अप्रैल के दिन 8, 17, 26 तारीख वाले लोग धैर्य रखें, किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें, विवादों से अपने आप को दूर रखें, किसी भी बड़े निर्णय को लेने में समझदारी से काम लें। 26 अप्रैल के दिन 8, 17, 26 तारीख को जन्में लोग आलस्य का त्याग करें। अपने जीवन में संतुलन बनाकर चलें।
उपाय क्या करें-
26 अप्रैल 2025, शनिवार के दिन 8, 17, 26 तारीख को जन्में लोगों को शाम के समय शनि मंदिर जाकर शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और सरसों के तेल का काले तिल डालकर दीपक जलाएं और शनि देव के मंत्रों का जाप करें, ऐसा करने से शनि देव की कृपा बनी रहेगी।
ध्यान दें- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।