आंखों के रंग से जानिए बीमारी

0
727

लाइफस्टाइल डेस्क: आंखों का रंग पीलिया और एनिमिया के बारे संकेत देता है। अक्सर लोगो का यही मानना है। वास्तविकता में, आंखों के रंग से किडनी, लिवर, ब्लैडर, कैंसर सहित अन्य कई बीमारियों के बारे में मालूम चल सकता है। इनमें आखों के नीचे आई बैग बनने से लेकर पलको के अंदर का कलर तक शामिल है। गुलाबी रंग आखों के हैल्दी होना का संकेत देता है।

लाल आंखें: गर्मियों में एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस, कांटेक्ट लैंस, कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल, आंखों में चोट लगना, कॉर्नियल अल्सर, ग्लूकोमा, फैक्टरी के अलग-अलग तरह के कैमिकल्स की वजह से आंखों का रंग गहरा लाल हो सकता है। अत्यधिक अल्कोहल और शुगर लेने से भी रंग लाल हो जाता है।

सफेद आंखें: वंशानुगत सफेद मोतिया, वंशानुगत काला पानी, कॉर्नियल – ओपेसिटी, रेटिनोब्लास्टोमा नामक कैंसर , ट्यूमर। वहीं, अंदर की पलक का रंग सफेद होना ब्लड की कमी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकता है।

गोल्डन भूरी व पीली आंखें: विल्सन्स डिजीज, लिवर और पैंक्रियाज में गड़बड़ी की वजह से पलको का रंग गोल्डन-भूरा हो जाता है। आंखों में पीलापन, पीलिया, थैलेसीमिया और गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने से आता है।

आंखों के आस-पास का रंग
आंखों के आस-पास के हिस्सों का रंग भी बीमारियों के बारे जानकारी देता है। आंखों के आस-पास के पार्ट्स का साफ रंग और सॉफ्ट स्किन हैल्दी होना का संकेत है।

काली आंखें: आंखों के आस-पास का रंग काला और गहरा होना किडनी की वीकनेस का संकेत हो सकता है। खून की कमी होने पर भी रंग ऐसा हो जाता है।

लाल रंग: आंखों की आस-पास की त्वचा का लाल रंग हार्ट पर ज्यादा लोड होने के कारण होता है। महिलाओं में पीरियड में गड़बड़ी होने पर भी यह संकेत दिखाई देता है।

पर्पल रंग: सर्कुलेशन सिस्टम, एक्स्क्रटॉरी सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा।

क्यों बनते हैं आई बैग
आंखों के नीचे लिक्विड या फिर म्यूकस जमने से बैग बनते है। आई बैग बनना इस बात का संकेत हो सकता है कि किडनी और ब्लैडर ठीक से काम नहीं कर रहे है। प्रोस्टेट की प्रॉब्लम, ओवरी और यूटरस में किसी भी तरह की परेशानी होने पर आई बैग बन जाते हैं। ओवरी में सिस्ट, यूटरस में गठान और कैंसर होने पर भी आई बैग बन सकते है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं