रात में 3 से 5 के बीच खुलती है नींद? तो जरूर पढ़ें ये…

इसके साथ-साथ हमारी नींद का एक विशेष समय पर खुलना किसी बात का संदेश भी हो सकता है।

0
1830

लाइफस्टाइल डेस्क: कई बार हम चाहे कितनी ही अच्छी नींद क्यों ना ले रहे हों, लेकिन रात का कोई समय ऐसा जरूर होता है जब हमारी नींद अवश्य खुलती है। कारण चाहे कोई भी हो लेकिन रात के समय एक ना एक बार हमारी आंख जरूर खुलती है।

हम इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं, इसे सामान्य घटनाक्रम मान लेते हैं, लेकिन क्या ये वकई एक सामान्य बात है या इसके पीछे कोई ठोस कारण छिपा है। दरअसल चीन की चिकित्सीय विद्या के अनुसार हमारी नींद का समय और अवधि हमारी भावनात्मक और शारीरिक गतिविधियों के बारे में बहुत कुछ कहती है। इसके साथ-साथ हमारी नींद का एक विशेष समय पर खुलना किसी बात का संदेश भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: सच में अगर लड़का बोल दे ‘ये बात’ तो जल्द इंप्रेस हो जाती हैं लड़कियां

आइए यहां पढ़ते हैं इसके बारें में…

अगर रात को 9 से 10 बजे के बीच आपको नींद कभी नहीं आती या इस एक घंटे में आपको सोने में परेशानी होती है तो यह दर्शाता है कि आप मानसिक रूप से तनाव में हैं। अगर आपको इस तनाव से मुक्त होना है तो आपको यह सुझाव दिया जाता है कि आपको ध्यान और योग की ओर अपने कदम बढ़ाने चाहिए।

रात को 11 बजे से 1 बजे के बीच नींद का खुलना आपके भीतर चल रहे भावनात्मक द्वंद की ओर इशारा करता है। चीन की चिकित्सीय विद्या के अनुसार इस दौरान आपका पित्ताशय भी सक्रिय होता है। सर्विच्च शक्तियां आपसे कहना चाहती हैं कि आपको मंत्र जाप करने चाहिए और आपको साथ ही यह कोशिश भी करनी चाहिए कि आप जैसे हैं वैसे ही खुद को स्वीकार कर लें।

ये भी पढ़ें: अपनी लव लाइफ को बनाना है रोमांटिक तो अपनाएं Kiss करने के ये 12 तरीके…

अगर रात को 1 से 3 बजे के बीच आपकी नींद खुलती है तो यह आपके भीतर दबे क्रोध को दर्शा रहा है। आपकी ऊर्जा का संबंध आपके फेफड़ों से है, इस क्रोध रूपी नकारात्मक ऊर्जा से आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। आपको यह सुझाव दिया जाता है कि आपको एक ठंडा गिलास पानी पीना चाहिए और ध्यान करना चाहिए।

अगर आपकी नींद सुबह 5 से 7 बजे के बीच खुलती है तो इस समय आंतों की ऊर्जा बहुत अधिक सक्रिय होती है। नींद का इस समय खुलना बताता है कि आप भावनाओं के दबाव में हैं, आपको अपनी मांसपेशियों को खींचना चाहिए और इसके बाद वॉशरूम जाना चाहिए।

आपको इन संकेतों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि आप अपने जीवन को सुधार सकें और स्वस्थ रह सके।

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)