Hill Stations In Bihar: बिहार के इन 3 टॉप हिल्स के आगे फेल है लोनावला-खंडाला, जानें सबकुछ

0
164

Hill Stations In Bihar: बिहार पूरे विश्व में भगवान बुद्ध की नगरी के रूप में भी जाता है। बिहार में इसके अलावा भी कई मनमोहक प्रकृति चीजें हैं जिनको कभी एक्सप्लोर किया ही नहीं गया। हम बात कर रहे हैं बिहार के हिल्स स्टेशन की जिनकी कभी बात नहीं की जाती। अगर बिहार को ठीक तरह से समझा जाए तो बिहार देश का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है।

यह राज्य पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, नेपाल और झारखंड जैसे खूबसूरत राज्यों और देश से घिरा हुआ है। यहां के प्रकृति नजारे आपको लोनावला खड़ाला को टक्कर देते दिखेंगे। अगर इस मानसून आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार बिहार जरुर आए…

राजगीर हिल
बिहार का राजगीर सिर्फ एक प्रांतीय ही नहीं, बल्कि एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। यह कभी मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। राजगीर हिल अपनी खूबसूरती से हर महीने लाखों देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। मानसून में इस हिल की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में यहां स्थित पहाड़ कई बार बादलों से ढक जाते हैं। मानसून में चारो तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। यहां आप क्लास ब्रिज जैसी शानदार जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IRCTC से करें चारधाम की यात्रा, कैसे बुक करें? जानें आसान तरीका

ब्रह्मजुनी हिल
बिहार में स्थित सबसे खूबसूरत और चर्चित हिल स्टेशन की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले ब्रह्मजुनी हिल ही घूमने के लिए पहुंचते हैं। ब्रह्मजुनी हिल बिहार के गया जिले में मौजूद है। ब्रह्मजुनी हिल कई प्राचीन गुफाओं के अलावा, घने जंगल और हरियाली के लिए जाना जाता है। मानसून में इस हिल की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए बारिश में यहां सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। ब्रह्मजुनी हिल की हसीन वादियों में आप मानसून ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां स्थित पवित्र विष्णुपद मंदिर का दर्शन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Chalo Lakshadweep: मालदीव को टक्कर देते हैं लक्षद्वीप के ये 5 आइलैंड, जानें इनके बारें में सबकुछ

प्रेतशिला हिल
प्रेतशिला हिल बिहार का एक खूबसूरत और लोकप्रिय मानसून डेस्टिनेशन माना जाता है। यह खूबसूरत हिल बिहार के गया जिले मौजूद है। यहां की पहाड़ियों से प्रकृति की असीम खूबसूरती को करीब से निहारा जा सकता है। प्रेतशिला हिल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पौराणिक तथ्यों के लिए भी जाना जाता है। यहां की पहाड़ियों में स्थित ब्रह्म कुंड में डुबकी लगाना शुभ काम माना जाता है। यहां कई लोग पिंडदान के लिए पहुंचते हैं। प्रेतशिला हिल में आप मानसून ट्रेकिंग के साथ-साथ शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।