आखिर क्यों वाराणसी का गंगाजल घर नहीं लाना चाहिए? जुड़े हैं ये खास रहस्य

देश-दुनिया से लाखों लोग यहां पर गंगा में स्नान कर भगवान विश्वनाथ के दर्शन करते हैं और कई श्रद्धालु यहां से जल अपने घर ले जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बनारस से जल लाना पाप के योग्य माना जाता है।

0
348

Varanasi Gangajal: हिंदू पुराणों के अनुसार भगवान शिव द्वारा बसाई गई नगरी वाराणसी को मोक्ष का द्वार कहा जाता है। शिव की नगरी वाराणसी को लेकर ऐसा कहा जाता है कि यहां पर जीव,जन्तु और मानव आकर अगर अपने प्राण त्यागता है तो उसे जन्म-मरण के चक्र से छुटकारा मिल जाता है।

देश-दुनिया से लाखों लोग यहां पर गंगा में स्नान कर भगवान विश्वनाथ के दर्शन करते हैं और कई श्रद्धालु यहां से जल अपने घर ले जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बनारस से जल लाना पाप के योग्य माना जाता है।

हिंदू धर्म में, विभिन्न नदियों को अलग-अलग स्तर का सम्मान दिया जाता है। सभी नदियों में गंगा को सबसे पवित्र माना जाता है। गंगा नदी के जल को पवित्र और शुद्ध माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गंगा नदी में पापों को धोने और आत्मा को शुद्ध करने की क्षमता है, चाहे वह जीवित हो या मृत।

ये भी पढ़ें: जानिए क्या है CrowdStrike और Blue Screen of Death जिसके आउटेज के चलते थम गई दुनिया

वाराणसी क्यों नहीं लाना चाहिए गंगाजल? 
बनारस को मोक्षदायिनी तट माना जाता है। यहां पर असमसान देव का मंदिर है,जहां पर शिव के अघोर रूप के पूजा होती है। इसी के साथ बनारस का एक और महत्व है यहीं पर अघोरी मसानी सिद्धि भी करते है। जिस वजह से बनारस अन्य तीर्थों से अलग हो जाता है। काशी से गंगाजल न लेने के पीछे का कारण यह है कि लोग मोक्ष पाने के लिए काशी आते हैं, चाहे वे जीवित हों या मृत।

ये भी पढ़ें:  छठ पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, छठी मैया हो जाएंगी नाराज

जब मृतक को चिता पर जलाया जाता है और उनकी राख को गंगा में विसर्जित किया जाता है। अगर संयोग से आप काशी से गंगाजल ले जाते हैं और उस पानी में मृतक आत्मा के अंग, राख या अवशेष आ जाते हैं, तो मृतक का मृत्यु और पुनर्जन्म का चक्र बाधित होगा, जिसकी वजह आत्मा को पूरी तरह से मोक्ष नहीं मिल पाता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।