Amarnath yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें फीस, समय और सुविधाएं

रजिस्ट्रेशन फीस 220 रुपए रखी गई है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 600 से ज्यादा बैंकों में किया जा सकता है। 5 मार्च को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) की 48वीं बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा की तारीखों की घोषणा की थी। 

116

अमरनाथ यात्रा 2025 (amarnath yatra 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन आज (15 अप्रैल) से शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 220 रुपए रखी गई है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 600 से ज्यादा बैंकों में किया जा सकता है। 5 मार्च को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) की 48वीं बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा की तारीखों की घोषणा की थी।

2024 में लगातार दूसरे साल श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। 2023 में 4.5 लाख और 2024 में 5 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। साल 2012 में रिकॉर्ड 6.35 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। 2022 में कोविड के कारण आंकड़ा घटा था और 3 लाख तीर्थयात्रियों दर्शन के लिए पहुंचे थे।

कैसा होगा यात्रा का रूट
इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त (रक्षाबंधन) तक (39 दिन) चलेगी। यात्रा दो रूट- पहलगाम (अनंतनाग) और बालटाल (गांदरबल) रूटों से होगी। लगभग 6 लाख श्रद्धालु यात्रा पर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मई में देश की इन 8 ठंडी जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट, जानें इनके बारें में

पहलगाम रूट: इस रूट से गुफा तक पहुंचने में 3 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। यात्रा में खड़ी चढ़ाई नहीं है। पहलगाम से पहला पड़ाव चंदनवाड़ी है। ये बेस कैंप से 16 किमी दूर है। यहां से चढ़ाई शुरू होती है।

ये भी पढ़ें: भारत के इस गांव को मिला ‘Best Tourism Village’ का अवार्ड, जानें क्या है खास

तीन किमी चढ़ाई के बाद यात्रा पिस्सू टॉप पर पहुंचती है। यहां से पैदल चलते हुए शाम तक यात्रा शेषनाग पहुंचती है। ये सफर करीब 9 किमी का है। अगले दिन शेषनाग से यात्री पंचतरणी जाते हैं। ये शेषनाग से करीब 14 किमी है। पंचतरणी से गुफा सिर्फ 6 किमी रह जाती है।

बालटाल रूट: अगर वक्त कम हो, तो बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए बालटाल रूट सबसे मुफीद है। इसमें सिर्फ 14 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है, लेकिन एकदम खड़ी चढ़ाई है। इसलिए बुजुर्गों को इस रास्ते पर दिक्कत होती है। इस रूट पर रास्ते संकरे और मोड़ खतरे भरे हैं।

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 309 पदों पर भर्ती, सैलरी एक लाख से अधिक, ऐसे करें आवेदन

कहां करें रजिस्ट्रेशन (Amarnath Yatra registration)
पंजीकरण बायोमेट्रिक तरीके से ही होगा, जिसके लिए आपको स्वास्थ्य प्रमाणपत्र आवश्यक है। इसके लिए आपको श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के साथ-साथ आपको आधार कार्ड, यात्रा पंजीकरण परमिट और पासपोर्ट साइज फोटो की भी आवश्यकता होगी। साथ ही अधिकृत बैंकों की शाखाओं में जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवाया जा सकता है।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

इन बातों का रखें ध्यान
यात्रा शुरू से पहले पहले आपको कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए, क्योंकि अमरनाथ की यात्रा एक कठिन यात्रा मानी जाती है। यात्रा के लिए गर्म कपड़े, दवाइयां जरूर पैक कर लें। अपने साथ रेनकोट आदि भी जरूर रखें, क्योंकि अमरनाथ यात्रा में बारिश की संभावना भी बनी रहती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।