मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या, देखिए VIDEO

अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या क्यों की अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा का परिवार और जानने वाले सदमे में हैं। एक्ट्रेस भी पिता के निधन की खबर मिलते ही पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है।

0
130

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से  कूदकर आत्महत्या कर ली है। ये घटना सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। मलाइका के पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है।

अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या क्यों की अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा का परिवार और जानने वाले सदमे में हैं। एक्ट्रेस भी पिता के निधन की खबर मिलते ही पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या की है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं, फिलहाल पुलिस को मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि मलाइका के पिता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अनिल अरोड़ा ने जब ख़ुदकुशी की तब मलाइका अरोड़ा घर पर नहीं थी। इस खबर के बाद से तमाम सेलेब्स भी एक्ट्रेस के घर पहुंच रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। पंजाबी फैमिली से नाता रखने वाले अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर भी रहे थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिससे उनको दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। फिलहाल अरोड़ा परिवार पर गहरे सदमें में पहुंच गया है।

 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।