Home फिल्मी दुनिया ट्रेलर Chandu Champion: जानें कौन है भारत के पहले पैरालिंपिक मुरलीकांत पेटकर, जिनके...

Chandu Champion: जानें कौन है भारत के पहले पैरालिंपिक मुरलीकांत पेटकर, जिनके जीवन पर बनीं फिल्म

0
238

चंदू चैंपियन कबीर खान निर्देशित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। चंदू चैंपियन’ फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। मुरलीकांत पेटकर को पद्म श्री भी मिल चुका है। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कौन है मुरलीकांत पेटकर
मुरलीकांत पेटकर इंडियन आर्मी का हिस्सा रहे हैं। 1965 में भारत-पाकिस्तान जंग में उन्हें 9 गोलियां लगी थीं। इस जंग में उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि कमर से नीचे लकवा मार दिया था। वे चलने तक की स्थिति में भी नहीं थे। हालांकि इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी वे रुके नहीं। उन्होंने 1972 में भारत के पहले पैरालिंपिक तैराक का खिताब अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: RCB की जीत के बाद कोहली फूट-फूटकर रोए, इमोशनल हुआ पूरा मैदान, देखें VIDEO

1965 में मुरलीकांत की पोस्टिंग सियालकोट में थी। सितंबर के महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच जंग शुरू हो गई। इस जंग में मुरलीकांत ने भी हिस्सा लिया। युद्ध के दौरान पाकिस्तानियों से लड़ते हुए उन्हें 9 गोलियां लगी थीं। एक गोली तो उनकी रीढ़ में धंस गई थी। इतना ही नहीं एक ट्रक उनके पैरों के ऊपर से गुजर गया था, जिस वजह से कमर से निचले हिस्से में लकवा मार गया था।

देखें ट्रेलर:

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।