सलमान को मारने की 25 लाख में डील हुई, 60 से 70 गुर्गों थी खान पर नजर, जानें पूरा मामला?

मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, थाने, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं। 

0
76

एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले (Salman Khan) में पुलिस ने नया और चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिससे जानकार फैंस को शॉक लग सकता है। दरअसल, पूरे मामले की जांच कर रही नवी मुंबई पुलिस ने नया खुलासा किया है कि लॉरेंस ने सलमान को मारने के लिए 25 लाख रुपए में डील की थी। पुलिस ने अब इस मामले में गिरफ्तार किए गए लॉरेंस गैंग के 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

ये आरोपी सलमान पर हमला करने के लिए पाकिस्तान से एके-47 राइफल, एके-92 राइफल और एम-16 राइफल खरीदने की तैयारी कर रहे थे। इसके अलावा इन्होंने जिगाना पिस्तौल भी मंगवाने की कोशिश की, जिससे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी।

60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखते हैं
इसके अलावा पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, थाने, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं। ये नाबालिगों के जरिए सलमान पर अटैक करने का प्लान बना रहे थे। अटैक के बाद इनका प्लान बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था।

ये भी पढ़ें: 5 साल के लिए जेल जाएंगे सलमान खान, यहां जानिए कब क्या हुआ?

अबतक क्या-क्या हुआ है पूरे केस में
14 अप्रैल को सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। नवी मुंबई पुलिस ने 24 अप्रैल को लॉरेंस गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे। इन आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई थी। मामले में पांचवें आरोपी को पुलिस ने 3 जून को हरियाणा से पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस, उसके भाई अनमोल, गोल्डी बराड़ समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

ये भी पढ़ें:  14 साल बाद फिर पर्दे पर आयी Love Sex Aur Dhokha, सिर्फ एडल्ड ही देखें ये VIDEO

गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी का नाम भी शामिल
पुलिस के मुताबिक अरेस्ट हुए ये सभी आरोपी गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी के भी संपर्क में थे। पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि पांचों सोशल मीडिया पर जुड़े अपने फॉलोअर्स का भी इस हत्या को अंजाम देने में इस्तेमाल कर सकते थे।
सभी आरोपियों के बीच को-ऑर्डिनेटर की भूमिका निभाने वाला अजय कश्यप है। अजय हथियारों की स्मगलिंग में भी शामिल था। पाकिस्तान से जुड़े एंगल की भी जांच की जा रही है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।