मनोरंजन का नया धमाका JioHotstar हुआ लाइव, जानें प्लान में क्या खास?

यदि आप पहले से ही JioCinema या Disney+ Hotstar के उपयोगकर्ता हैं, तो आपको अलग से कोई नया ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

118

भारत में स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में तहलका मचाने के लिए JioHotstar अब आधिकारिक रूप से लाइव हो गया है। रिलायंस Jio और Disney+ Hotstar के इस नए मर्जर ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल मचा दी है। अब Jio Cinema और Disney Plus Hotstar का कंटेंट अब आपको एक ही ऐप पर देखने को मिलेगा और इस ऐप का नाम है जियो हॉटस्टार।

एक बात जो यहां ध्यान देने वाली है वह यह है कि जो लोग जियो सिनेमा ऐप चला रहे थे अब उन लोगों को भी JioHotstar ऐप पर री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा। आसान भाषा में इसका मतलब यह है कि जैसे ही आप जियो सिनेमा ऐप में किसी भी वीडियो पर क्लिक करेंगे आप सीधे जियो हॉटस्टार ऐप पर पहुंच जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Phone Hacking: इन 7 तरीकों से हैंक किया जा सकता है आपका फोन?

क्या है प्लान्स और सब्सक्रिप्शन डिटेल्स?
JioHotstar ने अपने यूजर्स के लिए फ्री और प्रीमियम दोनों तरह के प्लान्स लॉन्च किए हैं। Jio यूजर्स को कई कंटेंट मुफ्त मिलेंगे। प्रीमियम यूजर्स को एड-फ्री एक्सपीरियंस और एक्सक्लूसिव शो देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: CBSE 10th English Paper: ये 5 टिप्स करें फॉलो इंग्लिश में आएंगे बढ़िया नम्बर

Netflix, Amazon Prime इन OTT प्लेटफॉर्म को मिलेगी टक्कर
JioHotstar का मकसद भारतीय बाजार में Netflix, Amazon Prime, और Zee5 जैसी स्ट्रीमिंग सेवाओं को चुनौती देना है। इसके किफायती प्लान्स और शानदार कंटेंट इसे जल्द ही नंबर वन बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Chhaava Review: विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग, लेकिन कहानी में पकड़ नहीं

पंचदूत को व्हाट्सऐप पर फॉलो करें, Panchdoot WhatsAPP पर क्लिक करें…

कैसे करें एक्सेस?
यदि आप पहले से ही JioCinema या Disney+ Hotstar के उपयोगकर्ता हैं, तो आपको अलग से कोई नया ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। मौजूदा ऐप्स को अपडेट करने पर वे स्वचालित रूप से JioHotstar में परिवर्तित हो जाएंगे। नए उपयोगकर्ता Google Play Store या Apple App Store से JioHotstar ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।