BiggBossOTT3: थप्पड़ कांड के बाद घरवालों ने अरमान मलिक को बचाया, फैंस का फूटा गुस्सा, देखें VIDEO

विशाल को थप्पड़ पड़ने के बाद से ही शो के फैंस अनिल कपूर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि होस्ट अनिल कपूर विशाल पांडे के साथ बेहद सख्त हैं। वो लगातार विशाल को टारगेट करते हैं।

0
191

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ के वीकेंड का वार एपिसोड काफी चर्चा में है। अरमान की बीवी पायल मेहमान बनकर आई थीं और फिर विशाल पर कृतिका को गंदी नजर से देखने का आरोप लगा था। इसके बाद ये मामला अब काफी गरमा गया है। शो में फिजिकल फाइट हुई है। शो के कंटेस्टेंट अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही विशाल ने अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक पर विवादित कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें पायल मलिक पसंद हैं। (भाभी अच्छी लगती है)

अरमान ने कहा ‘एक शादीशुदा औरत है, जो उसको भाई-भाई बोल रही, वो ही उसके बारे में ऐसा बोल रहा है। हमारे घर की दीवारें बहुत पक्की हैं। ऐसे लोग बहुत देखे हैं। इसके जैसे 4-5 खरीद लें हम। अरमान ने लव कटारिया को सलाह देते हुए कहा कि वह जिसके साथ बैठता है, वो गंदी नाली का कीड़ा है। उन्होंने कहा- ‘सना मकबूल के साथ मैं 24 घंटे घूमता हूं, लेकिन कभी उसे उस नजर से नहीं देखा। विशाल घर में रखने के लायक नहीं है। ये है उसकी रियल पर्सनैलिटी।


व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें…

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में एक टास्क के बाद विशाल पांडे ने कृतिका मलिक को पसंद करने की बात कबूली थी। उन्होंने साथ बैठे लवकेश कटारिया से कहा था कि उन्हें एक बात का गिल्ट है। जब लवकेश ने उनसे पूरी बात पूछी तो उन्होंने कान में फुसफुसाते हुए कहा कि मुझे कृतिका भाभी अच्छी लगती हैं। लवकेश ने विशाल की बात सुनकर उन्हें तुरंत टोक दिया था। इसके बाद वीकेंड का वार एपिसोड में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने उस मुद्दे पर आवाज उठाई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

शो से बाहर नहीं होंगे अरमान मलिक
इसके बाद अनिल कपूर ने कहा कि बिग बॉस ने भी यही कहा कि किसी पर हाथ उठाना, नियम का उल्लंघन है। हालांकि, घरवालों ने अरमान का साथ दिया, लेकिन नैजी ने कहा कि ये सही नहीं है। हम बिग बॉस में हैं और यहां नियम तोड़ना सही नहीं है। फिर अनिल ने बताया कि घरवालों के फैसले के कारण उन्हें घर से नहीं निकाला जाएगा, लेकिन उन्हें पूरे सीजन के लिए एविक्ट कर दिया गया है। बाद में अरमान, नैजी से सवाल-जवाब करने लगे। नैजी ने कहा कि वह इस घर में हाथ नहीं उठाते।

अनिल कपूर पर फैंस का फूटा गुस्सा
विशाल को थप्पड़ पड़ने के बाद से ही शो के फैंस अनिल कपूर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि होस्ट अनिल कपूर विशाल पांडे के साथ बेहद सख्त हैं। वो लगातार विशाल को टारगेट करते हैं। वहीं विशाल के माता-पिता ने भी बिगबॉस के इस रवैये पर सवाल उठाए हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।