मुम्बई: आज मशहूर गायक, लेखक, संगीतकार और कवि भूपेन हजारिका का जन्मदिन है। ये उन दिनों की बात है जब लोग इनके गानों और कविताओं के पागल हुआ करते थे। आज के समय में भूपेन हजारिका का नाम किसी संगीत प्रेमी को ही पता होगा वरना आज कौन इनके गाने सुनने का शौक रखता है।
भूपेन दा के गाने अगर उन्हें संगीत के इतिहास में अलग बनाते हैं तो उसकी वजह बस एक थी। उनका गानों में साहित्य मिश्रण करना। भूपेन दा की मृत्यु 5 नवंबर 2011 को 85 साल की उम्र में हुई थी लेकिन हिंदी, बंगाली और असमी भाषा में गाये गए उनके गीत, उनकी कविताएं और उनके द्वारा तैयार किए गए संगीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिल को छू जाते है। अगर आज की युवा पीढ़ी की बात करें तो उन्हें दिल हूम हूम करे… जरूर याद होगा। यह गाना भूपेद दा का ही है।
1936 में कोलकाता में भूपेन ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था। हजारिका ने ज्योतिप्रसाद की फिल्म ‘इंद्रमालती’ में दो गाने गाए थे। 13 साल की उम्र में हजारिका ने अपना पहला गाना लिखा था। यहीं से उनके सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट बनने का सफर शुरू हो गया था। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था।
भूपेन दा संगीतमय जीवन जितना बेहतर था उनकी निजी उतनी ही कष्टदाय निकली। बताया जाता है पैसों की तंगी की वजह से उनकी पत्नी प्रियम्वदा ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने ने म्यूजिक को ही अपनी दुनिया बना ली। उन्होंने रुदाली, मिल गई मंजिल मुझे, साज, दरमियां, गजगामिनी, दमन और क्यों जैसी सुपरहिट फिल्मों में गीत दिए। हजारिका ने अपने जीवन में एक हजार गाने और 15 किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने स्टार टीवी पर आने वाले सीरियल ‘डॉन’ को प्रोड्यूस भी किया था।
भूपेन दा को साल 1975 में राष्ट्रीय पुरस्कार, 1992 में सिनेमा जगत के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया गया। ये ही नहीं उन्हें 2009 में असोम रत्न और इसी साल संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड, 2011 में पद्म भूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनके यादगार गानों में ‘दिल हूं हूं’ और ‘जूठी मूठी मितवा’ है।
हम आपके साथ भूपेन दा के कुछ गाने साझा कर रहे है, जो आज कही खो से गए है।…सुनिए यहां
अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:
- ये बेडरूम सीन वाला गाना Youtube पर बड़ी तेजी से हो रहा सर्च
- हार्वे के बाद ‘इरमा’ तूफान लाएगा अमेरिका में तबाही, देखिए ये तस्वीरें
- किम कर्दाशियन ने पेड़ पर करवाया न्यूड फोटोशूट, तस्वीरें वायरल
- इंटेलीजेंस ब्यूरो में निकली बंपर वैकेंसी, अभी करें एप्लाई
- देखिए वो तस्वीरें जिसमें चमचमाती नहीं बल्कि खूनी मुम्बई नजर आई
- गौरी लंकेश की हत्या पर लोग बोले Block करो पीएम मोदी को, देखिए वीडियो
- इस बच्चे ने खूनी खेल ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ पर पायी जीत, जानिए इसकी बहादुरी की कहानी
- भारत में लॉन्च हुआ Vivo V7+, जानें कीमत
- राम रहीम का 800 करोड़ का कारोबार बंद, 8 हजार परिवार हुए बेरोजगार
रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए
- जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- फिल्मों के ट्रेलर और खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- वीडियो देखने के लिए यहां किल्क कीजिए
- दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)